जीएसटी राजस्व संग्रह में केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि, 17 राज्यों में गिरावट

Font Size

नई दिल्ली : सितंबर, 2020 महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 95,480 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 17,741करोड़ रुपये, एसजीएसटी 23,131करोड़ रुपये, आईजीएसटी 47,484करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 22,442करोड़ रुपये सहित) और उपकर 7,124करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 788करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से 21,260 करोड़ रुपये के सीजीएसटी और 16,997करोड़ रुपये के एसजीएसटी का निपटारा किया। सितंबर, 2020 महीने में नियमित निपटारे के बाद केन्द्र और राज्य सरकारों ने सीजीएसटी के लिए कुल 39,001करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 40,128करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

बीते साल समान महीने की तुलना में सितंबर, 2020 में जीएसटी राजस्व 4 प्रतिशत अधिक रहा। बीते साल समान महीने की तुलना में सितंबर, 2020 के दौरान, आयातित वस्तुओं से राजस्व 102 प्रतिशत और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 105 प्रतिशत रहा।

तालिका वर्तमान वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझानों को प्रदर्शित करती है। तालिका सितंबर, 2019 की तुलना में सितंबर, 2020 महीने में और पूरे साल के लिए हर राज्य में संग्रहित जीएसटी के राज्यवार आंकड़ों का प्रदर्शित करती है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012PWH.png?w=715&ssl=1

तालिकासितंबर 2020 तक राज्यवार संग्रह *

राज्य कोडराज्य का नाम  
सितंबर,19सितंबर,20वृद्धि
1जम्मू एंव कश्मीर28236830%
2हिमाचल प्रदेश6096537%
3पंजाब113311945%
4चंडीगढ़157141-10%
5उत्तराखंड101710655%
6हरियाणा4110471215%
7दिल्ली33863146-7%
8राजस्थान2253264717%
9उत्तर प्रदेश507350750%
10बिहार9869961%
11सिक्किम209106-49%
12अरुणाचल प्रदेश4435-20%
13नागालैंड212943%
14मणिपुर4234-19%
15मिजोरम2917-42%
16त्रिपुरा5250-3%
17मेघालय106100-6%
18असम8489128%
19पश्चिम बंगाल325533934%
20झारखंड1509165610%
21ओडिशा2015238418%
22छत्तीसगढ़1490184124%
23मध्य प्रदेश208721764%
24गुजरात574160906%
25दमन और दीव8915-83%
26दादर नगर हवेली12522579%
27महाराष्ट्र13579135460%
29कर्नाटक63506050-5%
30गोवा311240-23%
31लक्षद्वीप21-58%
32केरल1393155211%
33तमिलनाडु5616645415%
34पुडुचेरी149148-1%
35अंडमान व निकोबार द्वीप समूह19192%
36तेलंगाना28542796-2%
37आंध्र प्रदेश198521418%
38लद्दाख090%
97अन्य क्षेत्र132110-16%
99केन्द्र अधिकार क्षेत्र35121247%
 कुल69091722505%

* आयातित वस्तुओं पर जीएसटी शामिल नहीं है।

You cannot copy content of this page