केओडी में सलीम-सुलेमान ने जमाया रंग

Font Size

बीयोंड बॉलीवुड एक शानदार थिएट्रिकल

गुड़गांव:  किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़, आरजी स्टुडियो और बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर  सलीम-सुलेमान ने सोमवार को भारत में लाइव इंटरटेनमेंट के एक और एकमात्र केंद्र (किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़) में एक अद्भुत संगीत आयोजन बीयोंड बॉलीवुड पेश किया। सन् 2005 में इंटरनेशनल लांच के समय से ही पूरी दुनिया को चकित करने वाले इस म्युजि़कल का किंगडम ऑफ ड्रीम्ज के नौटंकी महल में शानदार आयोजन हुआ। लंदन के मशहूर पैलेडियम और वेस्ट एण्ड से लेकर ब्रुसेल्स, जर्मनी, फ्रांस, अल्जीरिया और यूरोप के अन्य देशों में इस मैजिकल थिएट्रिकल ने पूरी kod-1दुनिया के लोगों को सही मायनों में भारतीय नृत्य में मौजूद अगन, गरिमा और जुनून देखने का बेजोड़ अवसर दिया है।
यह एक डांसर शेली शेरगिल की दिलकश कहानी है जो अपनी मां के सपने सच करने की हसरत लिए अपनी जड़ों की तलाश में निकलती है। इस भव्य थिएट्रिकल प्रोग्राम में आप भारत की भव्यता से सम्मोहित हो जाएंगे। शैली पर इसका जादू हो जाता है और वह मां के सपने को हकीकत में बदलने के लिए आगे बढ़ती है। बीयोंड बॉलीवुड एक शानदार थिएट्रिकल है जिसमें मसाला, कल्चर और बॉलीवुड का तड़का है। डांस ऐसे हैं कि आपका थिरकने का दिल करे और दृष्य ऐसे कि भुलाए न भूले। दर्शक सीधे एक जादुई दुनिया में चले जाते हैं जहां रंग और रोमांस है। मुख्य किरदार शैली स्वदेश की रंग-बिरंगी छटा देख दंग है।

 

पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले इस संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर संगीतज्ञ सलीम-सुलेमान के ओरिजिनल म्युजिक कम्पोजिशन हैं जिनके लेखक, निर्देशक और कोरियोग्राफर राजीव गोस्वामी हैं जो खुद भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने का 15 वषों  का अनुभव रखते हैं। इसके गीतकार इरफान सिद्दकी इकबाल, फैषन, हिरोइन, कुर्बान और चांस पे डांस जैसी मषहूर फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं।

 

किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ के निदेशक विराफ सरकारी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हम हमेशा  ऐसे स्टेज षो करते हैं जिनमें आप हमारी विरासत, संस्कृति और मंच कलाओं का जीवंत प्रदर्षन देख सकें। बीयोंड बॉलीवुड की दुनिया के कई देषों में जबरदस्त तारीफ रही है और अब भारत में किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ में यह यह पेष किया गया है। मुझे यकीन है कि यहां के दर्षक भी इसका भरपूर मजा लेंगे जैसा कि दुनिया के अन्य देषों में देखा गया।’’

 

मशहूर संगीतकार सलीम-सुलेमान का कहना है, ‘‘बीयोंड बॉलीवुड एक षानदार म्युजि़कल प्रोग्राम है जो आपको भारत में वेस्ट एण्ड और ब्रॉडवे का मजा देगा। इसे संगीत देना हमारे लिए वाकई मजेदार अनुभव रहा। इसमें शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत के साथ-साथ पॉप म्युजि़क भी है। भारत में अपनी किस्म के इस बेजोड़ मनोरंजन केंद्र किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ में इस कार्यक्रम को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं।’’

 

इस आयोजन में मौजूद जाने-माने कोरियोग्राफर बॉस्को ने बताया, ‘‘मैंने बीयोंड बॉलीवुड से अधिक स्टाइलिष स्टेज म्युजि़कल नहीं देखा है। डांसर के परफॉर्मेंस में भारतीय संगीत और नृत्य का जादू है और पूरी दुनिया में इसका प्रभाव दिखता है। मैंने लंदन पैलेडियम में भी इसके दर्षकों की तालियों की गूंज का अनुभव लिया है। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर राजीव गोस्वामी बधाई के पात्र हैं। किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ में यह म्युजि़कल पेष करना उनकी एक अन्य षानदार उपलब्धि है। एक बार फिर राजीव के लिए मेरी षुभकामना।’’

 

किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ के प्रबंध निदेशक अनुमोद गगन षर्मा ने कहा, ‘‘बीयोंड बॉलीवुड ने पूरी दुनिया में जहां भी इसका शो हुआ, धूम मचाई है। मुझे विश्वास  है कि किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ के दर्शकों को भी यह बहुत पसंद आएगा।’’

 

इसके डांसरों और अन्य कलाकारों के जोश और साहस ने दर्शकों को चकित किया है। चारों ओर से ‘वन्स-मोर’ की आवाज आती रही है। बीयोंड बॉलीवुड का स्टेज शो  किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ में नवंबर 2016 से फरवरी 2017 तक होगा। टिकट www.kingdomofdreams.in और bookmyshow.com पर बुक कर सकते हैं . 
उल्लेखनीयिं है कि किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ ग्रेट इंडियन नौटंकी कम्पनी की खास पहल है. इसके संयुक्त भागीदार भारत की सर्वश्रेश्ठ इंटरटेनमेंट और कम्युनिकेषन कम्पनी विज़क्राफ्ट इंटरनेषनल इंटरटेनमेंट और अपरा ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ हैं। यह एक षानदार परिकल्पना है जिसमें थीम आधारित अद्वितीय मनोरंजन कार्यक्रम होते हैं। यह भारत ही नहीं पूरी दुनिया से आए मेहमानों के सामने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देता है।
किंगडम ऑफ ड्रीम्ज़ कई एकड़ में फैला है। यहां मनोरंजन के तीन खास क्षेत्र हैं – कल्चरल गली, नौटंकी महल और षोषा थिएटर। प्रत्येक की अपनी अनोखी प्रस्तुति है।
– कल्चरल गली भारत के अद्भुत खान-पान, कला और संस्कृति की खास गली है।
– नौटंकी महल भारत का पहला अत्याधुनिक 4 डी थिएटर है। इसकी डिज़ाइन और कांसेप्ट ऐसा है कि यहां आप सांस थामे जादुई प्रस्तुति का रोमांचक अनुभव लेंगे।
– षोषा थिएटर एक अद्भुत ‘माइस’ सेंटर है। इस थिएटर में आपकी हर अवसर की जरूरत और चाहत पूरी होती है।

-बिजनेस मीटिंग, कान्फ्रेंस, एग्जीबिषंस, ग्रैण्ड लांच, एक्सक्लुसिव रिसेप्षन और प्राइवेट पार्टिंयों का यह एक बेजोड़ केंद्र है जहां थिएटर, म्युजिक कंसर्ट और ऐसे अन्य लोकप्रिय आयोजन बखूबी कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page