बिहार में कोरोना के 3911 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 98 हजार के पार

Font Size

पटना, 14 अगस्त एएनएस। बिहार में कोरोना वायरस के 3911 नए संक्रमितों के मामले सामने आए है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,370 हो गई। 


पटना सहित 15 जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सहित 15 जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले।  पटना में सर्वाधिक 487 संक्रमित मिले। वहीं, अररिया में 285, बेगूसराय में 146, दरभंगा में 114, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113, कटिहार में 257, मधुबनी में 148, मुजफ्फरपुर में 133, नालंदा में 107, पूर्णिया में 133, सहरसा में 106, सीतामढ़ी में 199 और सारण में 106 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page