जैन डेरा बस्ती के लोगों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Font Size

फरीदाबाद :  सूरजकुंड थाना क्षेत्र की जैन डेरा बस्ती को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा तोड़ने के नोटिस पर गुस्साये बस्ती के करीब ढाई सौ परिवारों ने इनैलो कार्यकर्तायों के नेतृत्व में निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन  करते हुए बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये। बेघर होने से डरे हुए लो30-nov-2गो ने बस्ती को न उझाड़ने की मांग की और निगम आयुक्त को मांगपत्र सौंपा।

 सूरजकुंड इलाके में बसी हुई जैन डेरा बस्ती में रहने वाले सेंकडो परिवारों को इन दिनों बेघर होने का डर सता रहा है। क्योंकि नगर निगम ने बस्ती को तोड़ने के लिए नोटिस दे दिया है। जिसको लेकर सभी परिवारो ने एकजुट होकर इनेलो कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में निगम मुख्यालय से बीके चौक तक विरोध रैली निकाली और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं लोगो ने अपने आशियानों को बचाने के लिए निगम आयुक्त से गुहार लगाते हुए उन्हें मांगपत्र भी सौंपा।

इस बारे पीड़ित लोगो से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 सालों से जैन डेरा बस्ती में बसे हुए हैं जहाँ उनके बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में अनंगपुर के एक व्यक्ति ने उनकी बस्ती को तोड़ने का ठेका लिया है जिसके चलते वो अपने साथियों के साथ आकर बस्ती तोड़ने की चेतावनी दे रहा है इतना ही नहीं कुछ घरों को तो उसने तोड़ भी दिया।। वही निगम ने भी उन्हें बस्ती तोड़ने का नोटिस दे दिया है। इसलिए वो आज अपने घरों को उझड़ने से बचाने की गुहार लगाने के लिए नगर निगम आये है।

 वही लोगों का दे साथ रहे इनेलों कार्यकर्तायों की माने तो सरकार गरीबो पर जुल्म ढाह रही है मगर वो ऐसा नई होने देंगे । उनकी पार्टी पीडतों के साथ हे।

You cannot copy content of this page