सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को आईं हल्की चोटें

Font Size

नई दिल्ली, 10 मई । सिक्किम सीमा पर एक बार फिर से भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। उत्तरी सिक्किम में शनिवार को भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए और टकराव हुआ है।भारत-चीन सीमा से लगने वाले सिक्किम सेक्टर के नाकू ला के पास यह घटना हुई है। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस इलाके में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच लंबे समय बाद यह टकराव देखने को मिला है।

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। दोनों ओर से भारी तनाव और बहसबाजी हुई। इतना ही नहीं, इस टकराव में दोनों तरफ के सैनिकों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि, इस टकराव को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद सुलझा लिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page