सलमान खान की मां, बहन व बहनोई पहुंचे नालंदा

Font Size

नालंदा : नालंदा खंडहर ज्ञान की भूमि है। इसकी कशिश हरेक को अपनी ओर खींचती है। चाहे वो आम हो या खास। रविवार को सुपर स्टार सलमान खान की मां सुशीला ने नालंदा खंडहर का दीदार किया। उनके साथ उनकी समधन, सलमान की बहन अलवीरा खान व बहनोई और फिल्म स्टार अतुल अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

 

उन्होंने कहा कि ज्ञान की नगरी आकर जीवन धन्य हो गया। नालंदा खंडहर को देखते ही उनके मुंह से निकला वंडरफुल। बच्चों के समान ईंटों को छूकर देखते रहे। बाद में पूछा भी क्या यह ईंट ऑरिजिनल है। उन्होंने कहा यह अद्भूत धरोहर है। वो बहुत दिनों से यहां आना चाह रही थी।

अलवीरा व अतुल ने कहा कि जब से उन्होंने सुना कि नालंदा खंडहर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया गया है, तब से इसे देखने की इच्छा और बढ़ गयी थी। स्थानीय गाइड से उन्होंने खंडहर के इतिहास व वर्तमान की पूरी जानकारी ली। साथ ही खंडहर के म्यूजियम को भी देखा। इस दौरान नालंदा पुलिस ने उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी। हालांकि सलमान के परिजन के आने की खबर सुनते ही काफी लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गये।

You cannot copy content of this page