मेवात का मेव अकादमी मादलपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Font Size

प्रदेश स्तरीय कराटे बेल्ट टेस्ट प्रमोशन अवार्ड प्रतियोगिता 

यूनुस अलवी
मेवात : कानाजावा शोतोकान रियो फैडरेशन ऑफ हरियाणा द्वारा प्रदेश स्तरीय कराटे बेल्ट टेस्ट प्रमोशन अवार्ड सैक्टर 22 स्थित शोतोकान कराटे टैनिग सैंटर में आयोजित किया गया। आयोजक चीफ टेक्नीकल डायरेक्टर इंटर नेशनल कराटे मास्टर गंगेश तिवारी,फरीदाबाद चीफ मास्टर प्रिंस, मेवात चीफ फिशान खान, पलवल चीफ नितेश कुमार, गुरुग्राम चीफ गोपाल शर्मा ने खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट लिया।

 

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के कई जिलो से तीन सौ खिलाड़ियों ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने टेस्ट के दौरान कात्ता कुमिते किहोन का टेस्ट दिया। जिसमे फरीदाबाद से बहेतरीन प्रदर्शन के आधार पर रावल इंटर नेशनल के खिलाडी प्रथम रहे। इसी तरह मेवात से मेव अकादमी मादलपुर दूसरे स्थान पर रहा।

 

इस अवसर पर खिलाडी मुकेश ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर ब्लैक बेल्ट पर कब्ज़ा जमाया। इसी तरह चिंटू ,यश ,विशाल ,प्रिंस ,उषा ,हर्ष भड़ाना ,तरुण भड़ाना ,आकाश सिंह ,सचिन कुमार ,अभय ,महेंद्र सिंह।,सपना ,काजल डागर ,भावना डागर ,अभिषेक ,भोला ,अर्जुन ,पिंकी,विवेक राजपूत ,संदीप ,वंश त्यागी ,यूसफ़ खान ,तन्मय त्यागी ,शिभम ,मोहन ,प्रदीप ,देविंदर, प्रमोद कुमार,धुर्व ,वीर कुमार ,विक्रांत ,नवदीप विभिन्न रंगों की बेल्टो पर कब्ज़ा जमाया।

 

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर हरियाणा चीफ कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौसला बड़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत कोई माईने नहीं रखता। इस अवसर पर धर्मेंद्र पहलवान, संजय पहलवान, जावेद खान, राकेश तिवारी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page