लखनऊ में कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन समेत 100 लोगों पर मुकदमा

Font Size

लखनऊ,25 जनवरी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ठाकुरगंज के घंटाघर पर हो रहे प्रदर्शन के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मुकदमे में कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन, शेख ताहिर व आदिल नसीम समेत 10 लोगों को नामजद किया है, जबकि 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगों ने बिना अनुमति के जबरन जुलूस निकाला था। इस पर स्थानीय चौकी इंचार्ज की तरफ से ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सीएए को लेकर घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन 8 दिन बाद भी लगातार जारी है। महिलाओं ने पिछले जुमे को दोपहर 2 बजे से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद से महिलाएं दिन रात लगातार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को डॉ. कल्बे सादिक ने घंटाघर पहुंचकर महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया था।

पुलिस का रवैया तानाशाही भरा

कल्बे सादिक के पुत्र कल्बे सिबतैन ने कहा कि पुलिस मनमानी कार्यवाही कर रही। लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। हम धरने के समर्थन में गए थे । कोई जुलूस नहींं निकाला। सरकार कितनी कोशिश कर ले आंदोलन जारी रहेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page