स्वामी विवेकानंद के आलौकिक विचार व सिद्धांत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : रीतिक वधवा

Font Size

भिवानी, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सुगंध को सम्पूर्ण विश्व में बिखेरने वाले युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद, साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकांड विद्वान थे। स्वामी विवेकानंद के विचार व उनकी रचनाएं आने वाले युगों तक देश के युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस भारत में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मात्र 39 वर्ष की आयु में ही पूरी दुनिया को अपने विचार व कृतित्व से प्रेरणा देकर स्वामी विवेकानंद इस नश्वर संसार से चले गए, लेकिन उनके दिखाये रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने व राष्टï्र और समाज निर्माण में योगदान करने के लिए ही पूरा देश स्वामी के जी जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आलौकिक विचार, आदर्श, दर्शन और सिद्धांत युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को धर्य, व्यवहार में शुद्धता रखने, आपस में मिलजुलकर रहने तथा देश सेवा के कर्तव्य को सबसे ऊंचा रखने का संदेश दिया। स्वामी जी के विचार व संदेश हम सबमें नव चेतना का संचार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो भी विश्व भर में वेदांत के प्रचार में लगा है। उनके औजस्वी वचनों से विश्व गगन गूंज उठा था। विवेकानंद जी हमारे प्रेरणा पूंज हैं।आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !

इस अवसर पर पार्षद मुकेश रहेजा, इस अवसर पर ,रमेश चौधरी, मनीष , रामौतार बंसल, राजेश कुमार, पंकज शर्मा , सतीश कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार , नवीन वशिष्ठ , प्रवीण कुमार , नीरज , कमल , सुनील, अमित कुमार, राजेश यादव, अनिल , डा. योगेश, राजेंद्र कुमार , नवीन वशिष्ठ, राजन, पंकज शर्मा ,महाबीर शर्मा, जगदीश शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश , विजय कुमार, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्षद मुकेश रहेजा को सम्मानित करते भाजपा नेता रीतिक वधवा

You cannot copy content of this page