पिता ने सौतेले बेटे की गला दबाकर की हत्या

Font Size

बहराइच, (उप्र) । जिले के रिसिया थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव में एक पिता ने छह साल के सौतेले बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी है ।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने गुरूवार को बताया कि बच्चे की माँ मुस्लिम बिरादरी की है जो अपने पूर्व मुस्लिम पति से हुए बच्चे को लेकर हिन्दू परिवार में शादी करके रहने लगी थी।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां हिना मुस्लिम बिरादरी की है। हिना का विवाह मुस्लिम व्यक्ति से हुआ था जिससे उसका एक पुत्र हुआ। कुछ दिन पहले भैंसहा निवासी नान्हे उर्फ राम संवारे यादव हिना को अपने घर ले आया और दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे थे।

महिला के पुत्र फरीद का नाम बदल कर सूरज यादव रख दिया गया था।

ग्रोवर ने बताया कि मुस्लिम संतान होने के कारण उन्हें परिवार और समाज में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि विगत 19 नवम्बर को फरीद उर्फ सूरज यादव लापता हो गया। लोगों को बताया गया कि बच्चा गुम हो गया है। इस बीच 25 तारीख को गांव के बाहर एक बच्चे का सिर कटा और टुकड़े टुकड़े किया गया शव बरामद हुआ। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया।

ग्रोवर ने बताया कि बच्चे के सौतेले पिता राम संवारे ने अपने भाई ननकू के साथ मिलकर बीती 19 तारीख को बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव के टुकड़े कर अलग अलग जगहों पर छिपा दिया था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page