कोलकाता के छात्रों ने एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया

Font Size

कोलकाता। कोलकाता के छात्रों ने एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। छात्रों ने कोलकाता की साइंस सिटी में आयोजित आज भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव 2019 पहले दिन 45 मिनट लम्बे सबसे बड़े एस्ट्रोफिजिक्स प्रशिक्षण तथा सफलतापूर्वक स्पेक्ट्रोस्कोप्स के पुर्जे जोड़ने के आधार पर गिनीज विश्व रिकार्ड बनाया है। इस आयोजन में 1,598 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष यात्री हमसे लाखों प्रकाश वर्ष दूर स्थित तारामंडल का तापमान और रासायनिक घटक का विवरण जानने के लिए स्पेक्ट्रोस्कोप्स का इस्तेमाल करते हैं। प्रकाश को विभाजित करने के लिए कॉम्पेक्ट डिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया को विवर्तन कहा जाता है। इस क्रिया को प्रसिद्ध वैज्ञानिक श्री मेघनाद साहा और सीवी रमण को समर्पित किया गया है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001MAKP.jpg

उत्सव के दूसरे दिन सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक प्रशिक्षण और ऑप्टिकल मीडिया संचार इकाइयों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसमें 1,000 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page