गुरुग्राम मंडलायुक्त मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ करेंगे बैठक

Font Size

गुरूग्राम, 26 जुलाई। गुरूग्राम के मण्डलायुक्त अशोक सांगवान शनिवार को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसमें मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जा रहा है, इसलिए मण्डलायुक्त द्वारा समीक्षा बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सांसद तथा विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे होगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page