भाजपा विश्व का बन चुका है सबसे बड़ा राजनीतिक दल : अनुराग बख्शी

Font Size

गुडग़ांव: भाजपा की मूल विचारधारा से प्रेरित होकर आमजन व बुद्धिजीवियों का रुझान दिन-प्रतिदिन भाजपा की ओर बढ़ता जा रहा है। भाजपा के देशव्यापी संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में सदस्यों की निरंतर वृद्धि होती जा रही है। उक्त बात भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व आईआरएस अनुराग बख्शी ने बसई रोड व सैक्टर 15 में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। युवा वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जो ईमानदार, निष्पक्ष, पारदर्शी, विकास और सुशासन को
समर्पित सरकार चल रही है, उससे प्रभावित होकर आमजन की आस्था भाजपा में और गहरी होती जा रही है। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है, जिसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा है। सदस्यता अभियान द्वारा 20 प्रतिशत और सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में गौरव कालड़ा, संजय मंडल, मोहित हसीजा, कन्हैया खत्री, रविन्द्र सिंह, विनोद कुमार

You cannot copy content of this page