पार्टी और संगठन के साथ सबको साथ लेकर चलते हैं रामबिलास शर्मा : रितिक वाधवा

Font Size

पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा: रीतिक

भिवानी   26जुलाई। प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में प्रो. रामबिलास शर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूर्ण जीवन भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने में बीता दिया। पार्टी संगठन को ही मजबूत नहीं किया अपितु पार्टी की नीतियों को लोगों के घर द्वार तक पहुंचा इस जीत की नींव रखी। भाजपा को अपने घर की vरने में अपने सुखते गले और भूखे पेट के साथ महेंद्रगढ़ जिले में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले प्रदेश के वर्तमान शिक्षा मंत्री ऐसे नेता हैं जो पार्टी और संगठन के लिए एक मजदूर और कार्यकर्ताटओं के लिए संजीवनी बूटी हैं। उक्त शब्द वरिष्ठ भाजपा नेता रीतिक वधवा ने शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आज यहां कहे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा के अकेले ऐसा नेता हैं जो पिछले करीब 42 सालों से पार्टी का झण्ड़ा बुलंद कर रहे हैं। शिक्षामंत्री संयमित होने के साथ-साथ कुशल बुद्धि वाले विलक्षण नेता हैं और पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं। भाजपा की मिटटी में कार्यकर्ताओं की फौज उगाने वाले शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलने वालों का तांता लगा रहता है। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कड़ी मेहनत से लाखों कार्यकर्ताओं की एक संस्कारिक फौज एकत्रित की जो सत्ता में होने या न होने के बावजूद शिक्षामंत्री जहां जाते हैं वहां कार्यकर्ता उनकों घेर लेते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और टीम के साथ इस व्यक्तित्व ने घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर हर जगह पार्टी और संगठन के पक्ष में एक समर्पित टीम का गठन किया। प्रदेश में बेहतरीन संस्कारों के साथ पार्टी और संगठन के इस सरल सुरमा के प्रशंसकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

हरियाणा विधानसभा के महेंद्रगढ़  सीट से उम्मीदवार रहे महेंद्रगढ़ (1982, 1987, 1991,1996, 2014 में) सीट 5 बार   विधायक चुने गए। हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष भी रहे। हरियाणा राज्य के सार्वेजनिक स्वास्थ्य मंत्री( 1987-1991 तक) भी रहे। हरियाणा राज्य के शिक्षा मंत्री(1996 -2001 तक)के पद पर भी रहे। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई तो इस जीत के रणनीतिकार रहे प्रो. रामबिलास शर्मा को इस बात का श्रेय दिया जाने लगा तो उन्होंने पूरा श्रेय प्रदेश के कार्यकर्ताओं की मेहनत को देकर इस बात को प्रमाणित किया कि उनके लिए कार्यकर्ताओं से बढक़र कुछ नहीं है। प्रदेश में उनके इस ईमानदार व मेहनत व प्रदर्शन को देखकर उन्हें प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बनाया गया। कार्यकर्ताओं की खुशी में खुश और कार्यकर्ताओं के दुख में दुखी रहने वाले प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा। इस अवसर पर भाजपा नेता रितिक वधवा के अलावा ,  ढिल्लू देवसर , प्रदीप कुमार ,रमेश देवसर , रामलाल  , राजेंद्र प्रसाद सहित सैंकड़ो कार्येकर्ताओ एवं समर्थको ने जन्मदिवस पर बधाई दी  !

You cannot copy content of this page