राव इन्द्रजीत ने वोट के लिए षड्यंत्र रचा : कैप्टन अजय

Font Size

मनेठी एम्स के नाम पर जनता को गुमराह किया

रेवाडी। सांसद राव इंद्रजीत सिंह ईलाके के लिए बिल्कुल भी गंभीर नही हैं। सिर्फ वोट बटोरने के लिए जनता को गुमराह करते हैं। अब भी लोकसभा चुनाव में ऐसा ही किया। दक्षिणी हरियाणा की जनता एक होकर एम्स की लडाई लड़ रही थी। जनता की लगभग 4 महिने की मेहनत को भी सांसद ने व्यर्थ कर दिया, यह कहकर कि एम्स पास हो गया है। लेकिन सच्चाई अब उजागर हुई है कि केवल वोट लेने के लिए ऐसा षडयंत्र रचा गया था। जबकि मनेठी की वह जमीन वन विभाग की है, जहां पर उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बिना एक दिवार भी खडी नही हो सकती, जबकि भाजपा वहां पर एम्स बनाने की बात करती थी।
उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने निवास स्थान माडल टाउन रेवाडी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि रेवाडी जिले में एम्स बनना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम सभी ने मिलकर सरकार पर दबाव बनाया कि ईलाके में एम्स बनना चाहिए। लेकिन सांसद महोदय ने धोखे से जनता को गुमराह कर दिया, इतना ही नही श्रेय भी अकेले लेने में लगे हुए थे। लेकिन अब चुनाव जीतने के बाद कहां हैं ये कोई नही जानता। वहीं दूसरी ओर अग्रीम बजट में एम्स के लिए पैसा देना भी वित्त मंत्री द्वारा सदन की अवमानना की गई।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का यही काम है झूठ बोलकर और समाज को बांटकर राज करना। लेकिन अब देश व प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। रही बात एम्स की तो आने वाले विधानसभा चुनाव में रेवाडी की जनता भाजपा को मुंहतोड जवाब देगी। श्री यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा तो विधानसभा चुनाव से पहले 2014 में रेवाडी को सिंगापुर बनाने की बात करती थी। जबकि मेरे द्वारा किए गए कार्यों की मरम्मत तक भाजपा सरकार से नही हुई है।
श्री यादव ने कहा कि ए एन 32 को इतना समय लगा दिया गया जबकि बालकोट की इतनी जल्दी रिर्पोट पेश कर दी गई। हमारे समझ में नही आ रहा कि देश में हो क्या रहा है। भाजपा अपनी मन मर्जी कर रही है सभी सरकार ऐजेंसी, मशीनरी का दुरूप्रयोग खुल के किया जा रहा है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा नोकरी देने में भी पक्षपात  किया जा रहा है। अभी हाल ही में कनाल पटवारी के लिए योगयता स्नातक रख दी गई है। जबकि ये 12 वीं होनी चाहिए। क्योंकि 12वीं पास भी हजारों युवक हैं उनको भी नोकरी का अधिकार है।

You cannot copy content of this page