मजदूरों की समस्या किसी भी चुनावी दल के मेनिफेस्टो में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : कुलदीप जांघू

Font Size

मजदूर नेता ने कहा, इस बार गुड़गांव के श्रमिक राजनीतिक दलों का दूर करेंगे वहम

मजदूरों की समस्याओं पर मांगेंगे लिखित स्पष्टीकरण

गुरुग्राम : सभी उम्मीदवार किसी मुद्दे की स्पष्ट बात नहीं कर रहा है। मजदूरों की समस्याओं के समाधान में किसी चुनावी दल के एजेंडे में नहीं है। इस बार श्रमिक संगठन चैन से नहीं बैठेंगे, ये कहना है मारुति सुजुकी मजदूर संघ के प्रधान कुलदीप जांघू का। श्रमिक नेेता कुलदीप जांघू ने कहा कि गुरुग्राम लोक सभा में करीब 12 लाख वोटर, फरीदाबाद में करीब 10 लाख वोटर मजदूर हैं। ये सभी अपनी समस्याओं के लिए वोट करेंगे। मजदूर सैकड़ों समस्याओं के लिए आये दिन प्रशासन व सरकार से अपना रोना रोता है, लेकिन किसी भी फोरम पर मजदूर की नहीं सुनी जा रही है। उनके हितों को दरकिनार किया जाता रहा है।

जांघू ने कहा कि इस देश व प्रदेश में राजनीतिक पार्टीयों व उम्मीदवारों को वर्षों से वहम है कि जातिगत गणित से ही वे अपनी बाजी मारेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बीते दिनों विधानसभा चुनावों में किसानों के मुद्दों पर राजनीति केंद्रित थी। अभी तक किसानों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई है। अब फिर राजनीतिक दलों के खोखले वायदे और पुराने मुद्दे नजर आ रहे हैं। इन्हें मजदूरों की चिंता नहीं है। देश के विकास में सर्वाधिक योगदान देने वाले मजदूर वर्ग किसी भी दल के चुनावी मेनिफेस्टो का हिस्सा नहीं हैं।

जांघू ने कहा कि मजदूर अपने मुद्दों को आगे कर उम्मीदवारों को श्रमिक वोटरों के गणित से अवगत कराएगा। सोमवार को मारुति सुजुकी मजदूर संघ के श्रमिक नेता प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर मीडिया के माध्यम से लोकसभा उम्मीदवारों को मजदूर की समस्याओं व जनता की समस्याओं से अवगत कराएंगे। उसके बाद लिखित में भी राजनीतिक दलों से मजदूरों के मुद्दों को मेनिफेस्टो में रखने के लिए उनके विजन का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

You cannot copy content of this page