अन्नदाता की बददुआ से होगी भाजपा की अलविदाई : अशोक तंवर

Font Size

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. तंवर बोले, सिरसा में लगाएंगे टैक्सटाइल उद्योग,

किसान-मजदूर के हित में लाएंगे योजना

मई दिवस पर सिरसा में हुआ किसान-मजदूर सम्मेलन, उमड़े हजारों लोग

सिरसा । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस की सरकार आने पर सिरसा में टैक्सटाइल कारखाने लगाए जाएंगे। सिरसा चूंकि कॉटन एवं किन्नू का हब है। ऐसे में यहां पर कॉटन आधारित उद्योग लगाए जाएंगे, वहीं किन्नू प्रोसेङ्क्षसग प्लांट लगाया जाएगा। यहां का औद्योगिकीकरण यहां के नौजवानों, किसानों, मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा।
अशोक तंवर आज हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में मजदूर दिवस पर आयोजित ‘किसान-मजदूर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारुखेड़ा के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसान एवं मजदूर पहुंचे।
इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. तंवर ने कहा कि अन्नदाता की दुआ और बददुआ मायने रखती है। भाजपा ने अन्नदाता की अनदेखी की है। ऐसे में अन्नदाता की बद्दुआ इस सरकार को अलविदाई दे रही है। डा. तंवर ने कहा कि 2014 में जनता से छलावा कर भाजपा ने सरकार बनाई।
उनका कहना था कि अच्छे दिनों का जुमला उछाला गया। अच्छे दिन मिलने की बजाय किसान-मजदूर को कतारों में लगना पड़ा। किसानों पर लाठियां बरसाई गई। हरियाणा दंगों में जलाया गया। खेती पर तरह-तरह के टैक्स लादकर लागत बढ़ा दी लेकिन भाव नहीं दिए। किसान-मजदूरों का भला करने की बजाय इस सरकार ने अम्बानी, अडानी, नीरव मोदी एवं मेहुल चौकसी सरीखे लोगों का भला करने का काम किया।
डा. अशोक तंवर ने यह भी कहा कि 2009 से 2014 तक बतौर सांसद रहते हुए कांग्रेस ने सिरसा संसदीय क्षेत्र में अनेक परियोजनाएं लेकर आए। ओटू झील का निर्माण करवाया। मांगेआना में फल उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण करवाया। गांव दड़बी में हौजरी कलस्टर की पहलकदमी की। फतेहाबाद में रेलवे लाइन को रेल बजट में पास करवाया। तंवर ने कहा कि उनका सपना है कि सिरसा इंडस्ट्रीयल हब के रूप में विकसित हो। इसकी पहलकदमी कांग्रेस के शासनकाल में की थी, अब उस सपने को पूरा किया जाएगा।
डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस किसान-मजदूरों की सरकार है। आम जनमानस की सरकार है। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में 72 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए। हरियाणा में 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किए।

किसान-मजदूर के हित कांग्रेस में सुरक्षित: केवी सिंह

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी ङ्क्षसह ने किसान-मजदूर सम्मेलन में पहुंचे हजारों किसान-मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो मजदूरों-किसानों का भला कर सकती हे। किसान-मजदूर के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। डा. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि सत्ता में आने पर खेती के लिए अलग से बजट लाया जाएगा। खेती के लिए अलग बजट आएगा तो अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा। इससे खेती संवर जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसान-मजदूर के हितों में कदम उठाए थे और आने वाले समय में भी किसान-मजदूर के हित को लेकर कांग्रेस वचनबद्ध है।

जनता ने बनाया भाजपा को सत्ता से उखाडऩे का मन: भारुखेड़ा

वहीं किसान नेता एवं किसान-मजदूर सम्मेलन के संयोजक प्रह्लाद सिंह भारुखेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छलावा कर 2014 में सत्ता हथियाई। बाद में किसानों को बिसरा दिया। भाजपा सरकार को पंूजीपतियों की सरकार बताते हुए भारुखेड़ा ने कहा कि इस सरकार ने रिलायंस जैसे घरानों को 22 हजार करोड़ का कर्जा दिया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की। किसान-मजदूरों को कमजोर करने का काम किया। कांग्रेस जब सत्ता में थी, किसानों का कर्ज माफ किया, हरियाणा में कर्ज न चुकाने पर किसान को जेल भेजे जाने वाले काले कानून को खत्म किया। भारुखेड़ा ने कहा कि किसान-मजदूरों ने इस सरकार को सत्ता से उखाडऩे का मन बना लिया है।
इस अवसर पर डॉ. तंवर ने भाजपा एवं इनेलो छोड़कर आए लोगों का फूलमाला डालकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से कांग्रेस को देश और प्रदेश में मजबूती मिली है।
इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, नवीन केडिया, संजय हिटलर, महेन्द्र बागड़ी, एडवोकेट जोगेन्द्र सिंह, आनंद बियाणी, अमित सोनी, गुररतनपाल सिंह किंगरे, कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, मोहनलाल डरोलिया, बूटा सिंह थिंद, जगदेव साहुवाला, राजेंद्र ढूकड़ा, रामकुमार सैनी, राजू एमसी, रोशनी देवी, पीके अरोड़ा, धर्मपाल खोखर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

You cannot copy content of this page