शिक्षा विभाग का आदेश-हर हाल में 2 मई तक सरकारी स्कूलों में लगाएं शिक्षकों की रंगीन तस्वीरें

Font Size

पटना। सरकारी स्कूलों में हर हाल में शिक्षकों का रंगीन फोटो नाम के साथ चिपकाएं. ऐसा नहीं करने वाले प्रधान शिक्षकों पर कार्रवाई होगी. बिहार शिक्षा परियजोना परिषद ने सूबे के सभी डीईओ को यह आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि पहले भी इस संबंध में कई पत्र जारी किए गए. बावजूद इसके किसी विद्यालय में शिक्षकों की फोटो को स्कूल के बोर्ड पर नहीं चिपकाया गया।

एक बार फिर से विभाग ने सभी डीईओ को आदेश दिया है कि हर हाल में प्रारंभिक विद्धालयों सूचना पट्ट पर वरीयता क्रम में शिक्षकों का रंगीन फोटो के साथ उनका नाम अंकित कर लगाएं और इसकी सूचना मुख्यालय को भेजें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page