नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़

Font Size

नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़ 2

गुरुग्राम। नव वर्ष 2019 के शुभागमन पर वर्ष के पहला दिन का आरंभ गुरुग्राम वासियों ने पूजा अर्चना कर आरंभ किया। लोगों ने एक दूसरे को पूरे वर्ष के लिए शुभकामनाएं दी और मिठाइयां खिलाकर कर खुशी मनाई। शहर के प्रसिद्ध मंदिर बाबा प्रकाश पूरी में भगवान शिव की आराधना करने हजारों लोग परिवार सहित पहुंचे और बाबा रवि पूरी जी महाराज का आशीर्वाद लिया। शहर के मंदिरों को भी आज खास तौर से सजाया गया है।

नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़ 3

हालांकि हिन्दू परंपरा के अनुसार वर्ष का आरंभ चैत्र माह से होता है लेकिन दुनिया के अधिकतर देशों में जनवरी माह को वर्ष का आरंभिक माह माना जाता है। दुनिया के अन्य देशों के साथ वैश्वीकरण के माहौल में भारत में भी आम तौर पर लोगों ने अपने काम काज की दृष्टि से जनवरी को ही वर्ष का आरंभ स्वीकार कर लिया है। इसलिए लोगों की धारणा यह है कि अगर वर्ष के पहला दिन भगवान की पूजा अर्चना कर आरम्भ किया जाए तो पूरा वर्ष शुभ और सफल रहेगा।

नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़ 4

इसी धारणा के साथ गुरुग्राम वासियों ने भी आज अलग अलग मंदिरों में जाकर भगवान की आराधना की। आज मंगलवार होने के कारण श्री हनुमान जी में श्रद्धा रखने वाले लोग उनके मंदिर पहुंचे और प्रसाद अर्पण कर अपने परिवार व इष्ट मित्रों के लिए आशीर्वाद मांगी। स्थानीय पुलिस 31 दिसम्बर को जश्न में डूबे शहर की सुरक्षा में पहले से तैनात थी इसलिए आज मन्दिरों के आसपास सुरक्षा का अहसास नहीं हुआ।

नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़ 5

शहर के हजारों परिवारों ने आज बाबा प्रकाश पुरी मंदिर का रुख किया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर नए साल में अपनी अपनी कामयाबी के लिए प्रार्थना की। यहाँ आने वालों की लंबी कतार थी। लोग जलाभिषेके करने के बाद बाबा श्री रावीपुरी जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए कतार में लगे हुए थे। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ इस मंदिर में आते हैं। बाबा श्री प्रकाश पूरी के हरियाणा उतर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल , पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। इसलिए यहाँ ऐसे अवसर पर आने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है।

नव वर्ष 2019 में सफलता के लिए लोगों ने मन्दिरों में की पूजा अर्चना, बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में उमड़ी भीड़ 6

आज के दिन यहां आने वालों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई। क्योंकि अन्य राज्यों से भी लोग यहाँ आये हुए हैं।

इसके अलावा गुरुग्राम के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता शीतला मंदिर में भी लोगों ने पूजा अर्चना की। लोग सुबह से कतार में खड़े दिखे। हालाकिं सुबह तापमान काफी कम था और श्रद्धालु ठंड से ठिठुर रहे थे लेकिन धीरे धीरे धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली और तापमान भी बढ़ा। नव वर्ष का पहला दिन अच्छी धूप से और भी आनंददायक हो गया। महिलाएं, बूढ़े , बच्चे और युवा भी आज मंदिर के दरबाजे पर सुबह से ही कतारों में आते रहे।

गुरुग्राम निवासी हर्ष कुमार का कहना था कि आज चाहे अंग्रेजी का नया वर्ष हो लेकिन इस बहाने हम भगवान का दर्शन करने तो आये। यह बात हमारे लिए सुखद है। इसी तरह राम निवास ने भी कहा कि बेशक हमारे शादी व्याह हिंदी तिथी के अनुसार होते हैं लेकिन जीवन के काम काज अंग्रेजी के साल की तारीख के अनुसार ही होते हैं। आम जीवन में हमें हिंदी तिथी और माह का नाम भी याद नहीं रहता है क्योंकि यह चलन में नहीं है। इसलिए हम भी आज मंदिर आए हैं और भगवान से पूरे वर्ष सफलता की कामना करेंगे।

You cannot copy content of this page