उद्योग विहार पुलिस थाना के सहायक सब-इंस्पैक्टर जितेन्द्र कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Font Size
चण्डीगढ, 16 अक्तूबर- हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने गुरूग्राम के विनित कुमार से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गुरूग्राम के उद्योग विहार के पुलिस थाना के सहायक सब-इंस्पैक्टर जितेन्द्र कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संंबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जितेन्द्र कुमार ने चैक बाऊंस मामले में दस्तावेजों को तैयार करने व कोर्ट में पीओ को प्रस्तुत करने में रिश्वत ली है। इस मामले में सहायक सब-इंस्पैक्टर के विरूद्ध गुरुग्राम के ब्यूरो के पुलिस थाना में भ्रष्टïाचार अधिनियम की धारा 7 व 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page