दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, 4 बच्चों सहित पांच की मौत

Font Size

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अशोक विहार फेज-3 के सावन पार्क में तीन मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें चार बच्चे और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में 15 लोग फंस गए थे। बचाव टीमों ने इनमें से 9 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है। इनमेंं तीन बच्चे हैं। अन्य को निकालने का प्रयास जारी है।

बहुमंजिला इमारत गिरने का ये मामला अशोक विहार फेज तीन अंतर्गत सावन पार्क के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग काफी पुरानी होने की वजह से इसकी हालत जर्जर थी। बावजूद इस बिल्डिगं में कुछ परिवार रह रहे थे। बुधवार सुबह बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे बिल्डिंग में रह रहे लोगों को निकलने का मौका भी नहीं मिला।

सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आपदा प्रबंधन टीम के लोग भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बिल्डिगं का मलवा हटाकर उसे दबे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कई इमारतें धराशाई हो चुकी हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page