रणदीप सुरजेवाला कैथल में जनता का विश्वास खो चुके हैं : उमेश पंडित

Font Size

कैथल ( धर्मेंद्र यादव )। जब से रणदीप सिंह सुरजेवाला की पोल खोली हैं तभी से दिल्ली में बैठ कर हवाई राजनीति करने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला की हवाइयाँ उडी हुई हैं। दरअसल रणदीप सिंह सुरजेवाला की जमीनी हकीकत ये है की वो कैथल में जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये कहना हैं अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एवं कांग्रेस के प्रवक्ता उमेश पण्डित का।

उन्होंने ने कहा की देश और प्रदेश में आज ब्राह्मण अपने आप को उपेक्षित महसुस कर रहा हैं ऐसे में उन्हें कोंग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने के लिए उन्होंने देश और प्रदेश में जगह जगह जा कर ब्राह्मणों को जागृति कर रहे हैं ।इसी अभियान के तहत उन्होंने कुरुक्षेत्र में एक बड़े ब्राह्मण सभा का 16 सितम्बर को आयोजन किया हैं जिसको लेकर हरियाणा के ब्राह्मणों में भारी उत्साह हैं ।लेकिन ये उत्साह रणदीप सिंह सुरजेवाला को हजम नहीं हो रहा हैं ।वो इस आयोजन को असफल करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने ने आनन फाननं में 2 सितम्बर को एक फर्जी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया हैं ।श्री पण्डित ने कहा की रणदीप सिंह सुरजेवाल पहले तो ब्राह्मणों का अपमान करते हैं उनके डी एन ऐ की माँग करते हैं दूसरी तरफ ब्राह्मण सम्मलेन करते हैं। ब्राह्मण सम्मेलन में सुरजेवाला का क्या काम। दरअसल ये लोगों को बरगला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने स्वंय को हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित कर लिया हैं ताकि कैथल के लोग झांसे में आजायें। लेकिन अब फरेब की राजनीति से काम नहीं चलेगा। अब यदि कॉंग्रेस को मजबूत करना हैं तो जमीन पर उतरना पड़ेगा।

दरअसल हवाई राजनीति करने वालों ने ही कांग्रेस पार्टी को कमजोर किया हैं। लेकिन अब पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस कर मैदान में उत्तर चुके हैं और कुरुक्षेत्र में सौ प्रतिशत असली डी एन ए वाले ब्राह्मणों का सम्मलेन कर के दिखाएंगे और ब्राह्मणों को दुबारा से पार्टी से जोड़ने के अभियान को जारी रखेंगे ।

You cannot copy content of this page