मोदी का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला : कहा, सत्ता जाती है तो चिल्लाने लगते हैं

Font Size

आपाताकाल के बहाने कांग्रेस पार्टी पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपाताकाल के बहाने कांग्रेस पार्टी पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया. उन्होंने इमरजेंसी की 43वीं सालगिरह पर आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने मुंबई के बिड़ला मतुश्री ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. भारतीय लोकतंत्र में इमरजेंसी रूपी के काले अध्याय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास पर एक काला धब्बा है। देश के लोगों को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए। युवाओं को इस बारे में बताना चाहते हैं। उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने किस प्रकार संविधान की मूलभूत भावना को कुचला और मानवाधिकारों का उल्लंघन किया इसके बारे में जागरूक करना चाहते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि कोई ये समझने की गलती ना करे कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए इस काले दिन का स्मरण करते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं.

पीएम मोदी से यह कहते हुए सीधा आरोप लगाया कि देश ने कभी सोचा नहीं था कि सिर्फ सत्ता सुख के मोह में और एक परिवार की भक्ति के पागलपन में भारत को जेलखाना बनाया जाएगा। हर व्यक्ति भयभीत रहता था। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि तब कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग किया  था। एक परिवार के लिए संविधान का किस प्रकार से साधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं मिल सकता है।

प्रधानमंत्री ने वर्तमान सन्दर्भ में सोनिया गाँधी और राहुल गांधी का नाम लिए विना कटाक्ष किया कि , ‘उन्होंने कभी कल्पना नहीं की कि अदालत में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा सकता है और उन्हें जमानत लेनी होगी, तो अब वे महाभियोग प्रस्ताव लाकर न्यायपालिका को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मानसिकता अब वही है जैसा कि आपातकाल के दौरान थी। ‘उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है कि देश संकट से गुजर रहा है, देश में भय का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं।

मोदी ने सीधा हमला बोला और आरोप लगाया कि आपातकाल के समय न्यायपालिका को भयभीत कर दिया था, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पित थे उनको मुसीबत झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था और जो लोग एक परिवार के पक्ष में थे उनकी पांचों उंगलियां घी में थीं। पीएम ने कहा, ‘मैं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर जी का सम्मान करता हूं, वह आपातकाल के दौरान आजादी के लिए लड़े, वह शायद हमारे लिए एक कठोर आलोचक हैं, लेकिन मैं इसके लिए उन्हें सलाम करता हूं। ‘ पीएम ने कहा, ‘जब किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाने से इनकार कर दिया, तो उनके गीतों और फिल्मों को रेडियो पर प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी गई।’

मोदी ने आज अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेहद कांग्रेस पार्टी की बखिया उधेड़ दी. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, उससे लोकतंत्र के आदर्शों का पालन करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उनका कहना था कि जिन्होनें देश के संविधान को कुचल डाला हो, देश के लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया हो, वो आज भय फैला रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा। लोकतंत्र के प्रति आस्था को मजबूत करने के लिए हमें आपातकाल के इस काले दिन को भूलना नहीं चाहिए और भूलने देना भी नहीं चाहिए।

 

यह खबर भी पढ़ें :   जेल में महिला कैदियों की दशा सुधारने के लिए 134 सिफारिशें

: https://thepublicworld.com/archives/35118

 

यह खबर भी पढ़ें :  भारत और सेशेल्स एज़ाम्पशन द्वीप प्रोजेक्ट पर मिल कर काम करेंगे : नरेंद्र मोदी

https://thepublicworld.com/archives/351

 

यह खबर भी पढ़ें :  संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, कई महत्वपूर्ण विधेयक आने के आसार

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, कई महत्वपूर्ण विधेयक आने के आसार

 

यह खबर भी पढ़ें :   वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अत्‍याधुनिक टेक्‍नॉलोजी के उपयोग पर विचार

: https://thepublicworld.com/archives/35112 

You cannot copy content of this page