अपराध शाखा पुलिस ने दो मोस्टवांटेड बदमाशों को किया काबू

Font Size

: दोनों आरोपियों पर नूंह जिले में 31 अपराधिक मामले दर्ज हैं

: आरोपियो के खिलाफ करीब दस राज्यों में मामले दर्ज हैं, जिनकी पुलिस जानकारी जुटा रही है

: बदमाशों से चोरी की मोटरसाईकिल, देसी कट्टा, कारतूस किए बरामद

: आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया, होगा कई अन्य  वारदातों का खुलासा

यूनुस अलवी

 
मेवात :  पुन्हाना अपराध शाखा पुलिस ने ओएलएक्स पर सस्ती गाडी का विज्ञापन देकर लोगों से हथियार के बल पर लूट करने वाले दो शातिर मोस्टवांटिड बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल, देसी कट्टा व कारतूस बरामद किए हैं। दोनो आरोपियों पर देश के करीब दस राज्यों के लोगों को बुलकार मेवात मेें लूटने के नूंह जिला के थानों में 31 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बदमाशों से रिमांड के दौरान कई बडे खुलासे होने की संभावाए जताई हैं। 
   पुन्हाना अपराध शाखा (सीआईए) इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बिछौर से नई जाने वाले रास्ते पर मोटरसाईकिल पर तिरवाडा निवासी मोस्टवांटेड बदमाश शौकीन पुत्र जमालू व अरशद पुत्र अब्दूल हमीद जा रहे हैं। जिस पर नाका लगाकर दोनों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित देसी कट्टा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। शौकीन पर करीब 10 राज्यों के लोगों के साथ ठगी करने के नूंह जिले में 21 व अरशद पर 10 मामलों सहित दोनों पर करीब 31 मामले दर्ज हैं। उनहोने बताया कि आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बरामदगी और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिंल की जाऐगी। 
—————————- 
क्षेत्र में ओएलएक्स के नाम पर ठगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। किसी भी अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। इसी अभियान के तहत पकडे गऐ अरशद और शौकीन पकडे गऐ हैं। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
 कुलबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज पुन्हाना।

You cannot copy content of this page