इलाके की समस्याओं को संसद में उठाने के लिए लोक सभा का चुनाव लड़ूंगा : कैप्टन अजय

Font Size

गुडगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज शनिवार को बादशाहपुर विधानसभा के गांव चंदु, बुढेडा व चोखर की ढाणी का दौरा किया व लोगों से रूबरू हुए। यहां पंहूचने पर लोगों ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने लोगों से कहा कि ईलाके की समस्याओं को देश की सबसे बडी पंचायत संसद में पंहूचाने के लिए इस बार लोकसभा का चुनाव लडूंगा। इसलिए आपके बीच में आया हूं। पार्टी ने टिकट दिया तो लोकसभा का चुनाव लडकर ईलाके की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल का आंकलन किया जाए तो किसी भी मापदंड पर सरकार खरी नही उतरी है। जिस कारण लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कुछ साल पहले तक प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ रहा था लेकिन अब भाजपा ने विकास की रफतार पर ब्रेक लगा कर, प्रदेश का भाईचारा तोड कर अपनी राजनेतिक रोटियां सेकने का काम किया है। किसान, मजदूर, छोटे और मध्यम व्यापारी, कर्मचारी, युवा समेत समाज का हर वर्ग सरकार की नीतियों से तरसत है। जनता ने सरकार से उम्मीद छोड दी है। अब तो जनता को सिर्फ चुनाव आने का इंतजार है ताकि अपने वोट की चोट से भाजपा को करारा सबक सिखा सके। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के लिये नई विकास परियोजना मंजूर करवाना तो दूर, भाजपा तो कांग्रेस पार्टी के समय की मंजूरशुदा परियोजनओं पर भी ठीक से काम नही करवा सकी है। भाजपा सरकार में सबसे अधिक घोटाले हुये हैं। सवचछता अभियान के नाम पर केंद्र व प्रदेश सरकार में महा घोटाला हुआ है। प्रदेश में खाद की कमी से किसान परेशान हंै। पढे लिखे बच्चों को रोजगार नही मिल रहा, बेरोजगारी के कारण लोग अपराध की दल-दल मे धंस रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई मतलब नही है। इसलिए देश व प्रदेश की विकास की गति को फिर से पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस पार्टी को दोबारा से सत्ता में लाऐं। ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव राज ठेकेदार गढी ने बताया कि सत्ता हांसिल करने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि देश में हर वर्ष 2 करोड रोजगार देंगें लेकिन लगभग 4 चार बीत जाने के बाद भी भाजपा अपने वादे पर खरी नही उतरी है। 2 करोड तो दूर की बात है सरकार द्वारा हर वर्ष 2 लाख रोजगार भी नही दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय में बेराजगारों को बेराजगारी भत्ता दिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने बेराजगारों का भत्ता भी छीन लिया है। इस मौके पर प्रेमपाल, मैनपाल, कमल यादव, मंजीत यादव, अशोक सरपंच चंदू, सोनू, जगदीश, दीपक, राजू, आनंद, मनविंद्र, भूपेंद्र, प्रवीण सैनी, सूरत सिंह, नवीन, धर्म सिंह, मनोज, आदित्य इत्यादि मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page