सर्जिकल स्ट्राइक के लिए केजरीवाल का मोदी को सेल्यूट

Font Size

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की सराहना की है. उन्होंने पीएम को बधाई देते हुए कहा है कि हमारे पीएम से 100 मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन पीएम ने जो इच्छाशक्ति दिखाई इसके लिए मैं उनको सैल्यूट करता हूं।

वीडियो के माद्यम से अपना संदेश जरी कर कर श्री केजरीवाल ने कहा है कि हम इस मसले पर प्रधानमंत्री के साथ हैं। केजरीवाल ने दोहराया कि  आतंकवाद से लड़ाई में इच्छाशक्ति दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सैल्यूट करता हूं।  उन्होंने  प्रधानमंत्री से अपील की है कि जैसे ज़मीन के ऊपर पाकिस्तान को जवाब दिया ऐसे ही पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगंडा को बेनकाब करें हम सब आपके साथ हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page