आज से मेवात के 550 एनएचएम कर्मचारी हडताल पर

Font Size

: यूनियन के पदाधिकारियों ने दी इसकी जानकारी

: एनएचएम के सहारे चल रहा है मेवात का स्वास्थ्य विभाग

यूनुस अलवी

 
मेवात : अपनी मांगो को सरकार से मनवाने को लेकर हरियाणा एनएचएम कर्मचारी मंगलवार से दो दिन की हडताल करने जा रहे हैं। एनएचएम के मेवात जिला में करीब 550 कर्मचारी कार्रयत हैं। मेवात का अधिक्तर स्वास्थ्य विभाग एनएचएम के सहारे से ही चल रहा है। एनएचएम के कर्मचारियों ने सोमवार को प्रैसवार्ता कर हडताल की जानकारी दी। 
 
  यूनियन के पदाधिकारी अकरम मालब और इंदु बाला ने बताया कि उनकी केवल एक मांग है। सभी एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाऐ और जब तक कर्मचारी पक्के नहीं किए जाते तब तक एनएचएम कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तरह सभी सुविधा दी जाऐं। सरकार चाहे तो इस हडताल को टाल सकती है पर ये सरकार केवल वादा करती है अपने वादों पर अमल नहीं करती।
   इस मौके पर साहून खां, साकिर, फरहान, साबिर, इंदुबाला, अकरम सहित काफी कर्मचारी मौजूद थे7

You cannot copy content of this page