मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की

Font Size

चंडीगढ़, 6 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में अवसंरचना बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में अंबाला छावनी, अंबाला शहर, नारायणगढ़, पंचकूला और कालका विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page