यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का फूंका पुतला

Font Size

: वसीम कुरैश बने आईटी सैल के जिला सचिव

यूनुस अलवी

 
मेवात : शहर के बिसरू रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आईटी सैल के जिलाध्यक्ष फरहान खान द्वारा वसीम कुरैशी को सैल का जिला सचिव व नदीम कुरैशी को पुन्हाना खंड सचिव बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी वसीम व नदीम को कार्यक्रताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं दोनों पदाधिकारियों ने अपने पद पर रहते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को पार्टी से जोडने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद सभी कांग्रसियों ने एक जुट होकर चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा युवती को छेडने की घोर निंदा करते हुए सुभाष बराला का पुतला फूंका और साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की।
 
इस अवसर पर आईटी सैल के जिलाध्यक्ष फरहान खान, युथ कांग्रेस के नूंह अध्यक्ष शकील अहमद, वसीम कुरैशी, नदीम कुरैशी,आसीफ भादस,इफायत,साजीद कुरैशी,चांद, खालीद, हन्नान,इलियास, डा. छंगा व तोसिफ खान बिसरू सहित कार्यक्रताओं ने सुभाष बराला का पुतला फूंकते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का नारा दे रही है और दूसरी ओर प्रदेशाध्यक्ष के बेटे बेटियों के साथ छेडछाड कर रहे हैं। जिसको कांग्रेस पार्टी बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगी। छेडछाड का शिकार हुई बेटी के समर्थन में आते हुए कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। इसके साथ ही सुभाष बराला को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

You cannot copy content of this page