पुन्हाना इलाके में एक दिन में 10 चुटिया कटी

Font Size

यूनुस अलवी

पुन्हाना:     पुन्हाना हल्का मे चुटिया कटने का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार 4 बजे तक पुन्हाना हल्का में 10 महिलाओं की चुटिया कटने के मामले सामने आऐ हैं। गांव रायपुर की एक महिला की तो एक बार रात को करीब 9 बजे तो दूसरी बार आज सुबेह करीब साडे पांच बजे चुटिया काट दी। गांव रायपुर के सरपंच इकबाल ने बताया कि उनके गांव में बतूल, असमीना, मूर्ति, सरीफन की चुटिया कट गई। गांव देवला में असमा, गांव जाडौली में हारून की पत्नि, मुंढेता में दो और बिछौर में एक और इंदाना में एक महिला सहित 10 महिलाओं की चोटी कटी हैं।
 
   मेवात और पुन्हाना हल्के में चुटिया कटने में अधिक्तर कुछ समानता दिखाई पडती है। जैसे अधिक्तर महिलाओं को बिल्ली, बच्चा, कुत्ता, बुढिया आदि ही दिखाई दिये हैं। मेवात इलाके में जितनी भी महिलाओं की चुटिया कटी है वे शतप्रतिशत बेहोश जरूर हुई हैं। 
 
  गांव रायपुर निवासी असमीना ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह घर पर भी एक सफेेद सा कुत्ता घर में घूम रहा था। वह पशुओं को चारा डालने के लिऐ घर में ही दूसरी तरफ जा रही थी। उसने बच्चों से शोर मचाकर कहा कि सफेद सा कुत्ता है इसे भगा दो। इतना सुनते ही वह कुत्ता उसकी तरफ भागा और चुटिया में लटक गया। वह बेहोश हो गई बाद में मेरी चुटिया कट गई।
 
  देवला निवासी असमा पत्नि साजिद ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे अपने घर पर बेठी थी। अचानक एक बिल्ली उसके कंधो पर चढ गई। उसने काफी शौर मचाया। वह बेहोश हो नीचे गिर गई, उसके बाद उसकी चुटिया कट गई।
 

 

You cannot copy content of this page