राहुल गांधी पर हमला लोकतंत्र की सवा सौ करोड़ जनता पर हमला है : पूर्व मंत्री आफताब अहमद

Font Size

गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पत्थर फैंकने से नाराज कांग्रेस ने मोदी का पुतला फूंका

यूनुस अलवी

 
पुनहना/नूंह : गुजरात में बाढ़ पीड़ित लोगों की देखने गए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव किए जाने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वही कांग्रेस कार्यालय से लेकर नुहं की बड़ी जामा मस्जिद हाथों में तख्ती और नारेबाजी करते हुए सरकार की आलोचना की वही जामा मस्जिद के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। राहुल गांधी की कार पर पथराव की कड़ी निंदा की है।
 
 इस मौके पर पूर्व परिवहन मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलरशाही कर देश पर राज करना चाहती है मंत्री ने कहा कि कश्मीर के पत्थरबाजों और गुजरात के पत्थरबाजों में क्या फर्क है यह सब भाजपा सरकार की सोची समझी राजनीति के तहत गरीब लोगों और कांग्रेस को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही भाजपा लोगों के डर दिखाकर सत्ता हासिल कर रही है।
 
   आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार पर हमले के लिए सीधे-सीधे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने इसे घिनौना और अमर्यादित बताया है। बीजेपी के गुंडों ने ईंटों से हमला किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो या किसी राज्य की हो बिल्कुल गुंडों पर आश्रित हो गई है। भाजपा  विपक्ष की आवाज को कभी सरकारी तंत्रों चाहे सीबीआई, ईड़ी के गलत इस्तेमाल से चुप कराना चाहती है  जिसके जरिये वह विपक्ष विहीन देश की कल्पना में इस निम्न स्तर तक पहुंच चुके हैं, जो बेहद निंदनीय व शर्मनाक है।
   उन्होने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह व गुजरात की मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। राहुल गांधी पर हमला नहीं है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सवा सौ करोड़ के लोगों पर हमला है। चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी चट्टान जैसे मज़बूत इरादों को ये पत्थर के चंद टुकड़े नही डिगा सकते हैं। बल्कि ये दर्शाता है की गुजरात में संभावी हार से भाजपा कितनी घबराई हुई है।
 
  इस दौरान चौधरी महताब अहमद  सदस्य पी सी सी हरियाणा,शरीफ अड़बर,मकसूद शिकरावा, अख्तर चंदेनी,नसीम बांधोली, वहीद सलंबा, मदन पार्षद, राजू पार्षद, हिरालाल, इक्का, शहीद फिरोजपुर नमक,अरशद टांई, मुमताज कंवर, डॉ साहिल खेड़ा, शाहीद पतरिया, अलताफ ड़िके, नवाब नूंह, यश कथूरिया, तोफीक नूंह, रहमत भिमसिका, जन्ना आकेड़ा, हमीदा सलंबा,जक्की सरपंच, तुफैल जैलदार सलंबा, जीतू सरपंच किरा, हसन उसमान सतपुतियाका, सहजाद रेवासन, ईमतियाज मालब, सलमुददीन नलहड़, मंजूर मेवली, आसफ मेवली, फौजी मुरादबास, मौटा खेड़ला, सुभान सलंबा, लीड़र, हाजी बशीर सालाहैड़ी, शाहीद चंदेनी, तारिक रानिका, अजरू टांई, यूनूस कोटला,जाकिर सरपंच फिरोजपुर नमक, कायम दिहाना सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
 
 

You cannot copy content of this page