महिलाओं की चोटी काटने के मामले पर भाजपा सरकार सो रही है : आफ़ताब अहमद

Font Size

 यूनुस अलवी

 
मेवात : हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने महिलाओं की चोटी काटने के मामले पर आज भाजपा सरकार और प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा की सरकार इस मामले पर अनदेखी कर रही है और सो रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा वे कई रोज पहले जिला उपयुक्त मनीराम शर्मा से पीड़ितों के परिजनों के साथ मिले थे और मामले की जांच के लिए कहा था लेकिन प्रसाशन ने ध्यान नहीं दिया।
 
  भाजपा सरकार मामले की अनदेखी कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा की अगर देश में ऐसे मामले बढ़ते रहे तो देश में अराजकता फ़ैल सकती है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चोटी काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन फिर भी केंद्र व राज्य सरकार चुप बैठी हुई है जो उनकी मंशा पर गंभीर सवाल उठता है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है और इस मामले में महिलाओं के साथ खड़ी है। इन घटनाओं की वजह से महिलाओं मे असुरक्षा की भावना है उन्हें डर के माहौल में जीना पड़ रहा है। इतनी घटना होने के बाद भी प्रशासन के हाथ खाली हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली ये सरकार बेटियों की रक्षा करने में बेहद लापरवाही बरत रही है।
 
    पूर्व मंत्री ने कहा की ये घटनाये देश के माहोल को ख़राब करने और अशांति फैलाने की साज़िश हैं, अकेले मेवात में कई दर्ज़न घटना घट जाना चिंता की बात है। उन्होंने कहा की विज्ञानं के आधुनिक युग में अफवाहों का कोई आधार नहीं है, बेहतर संसाधन के इस्तेमाल से सही जांच की जा सकती है। पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि सभी लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, विचलित न हों और आपस में सुरक्षा में  सहयोग करें।

You cannot copy content of this page