तीन साल में भाजपा सरकार ने पुराने सिस्टम को बदला : मनोहर लाल

Font Size

भाजपा ने जो वायदे किए हैं उन्हें कर रहे हैं पूरा 

 
चंडीगढ़, 4 अगस्त ;  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की सरकार को तीन साल होने वाले हैं और भाजपा ने जो वायदे किए हैं उन्हें एक-एक करके पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगों ने मान्यता दी है।
 
यह जानकारी आज रोहतक में उन्होंने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। 
 
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रणाली व व्यवस्था को बदलने का काम इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि उनके शुरू के दो महीने परिचयात्मक थे, दो साल जनता से मिलना और मांगो को जानना था और अब दो दिन का जिला केन्द्र में उनका प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें से आठ जिले अब तक वे पूरे कर चुके हैं.
 
उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं और भाजपा का अपना एक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि 1951 से अपने देश के अंदर परपरांओं को समृद्ध करने में भाजपा के कार्यकर्ताओं का अपना एक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगे बढ़ते-बढ़ते आज भाजपा के नेता सर्वोच्च पदों पर पहुंचे तथा दिन रात काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन साल पूरे हो चुके हैं और हरियाणा में भी भाजपा की पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने स्वागत भाषण दिया। 
 
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, भाजपा के राष्टीय महामंत्री संगठन  राम लाल भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा की राष्टीय सचिव  सुधा यादव, भाजपा के राष्टीय अनुशासन समिति के संयोजक प्रो गणेषी लाल, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा बनवारी लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page