अमित शाह ने हरियाणा के नेताओं को ग्रेडिंग आधार पर कमजोर बूथों को मजबूत करने का दिया मंत्र

Font Size

: कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रभारियों की बैठक में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

: 9 से 30 अगस्त तक प्रदेश तक निकाली जाएं तिरंगा, मशाल यात्राएं

: बंसीलाल सरकार के बाद भाजपा सरकार है विकास की धुरी पर केंद्रित

सुभाष चौधरी/प्रधान संपादक 

चंडीगढ़, 2 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी विस्तारक योजना उपरांत तैयार किए गए बूथों की नियमित तौर पर ग्रेडिंग करते हुए उन बूथों को मजबूत करने का मंत्र दिया, जो कमजोर नजर आएं। इसके साथ बूथ स्तर पर सभी छह कार्यक्रमों में कार्यकत्र्ता के साथ आमजन को जोडने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में 9 अगस्त से 30 अगस्त तक राष्ट्र विचारधारा को बुलंद करने के लिए तिरंगा और मशाल यात्राएं निकालने की रणनीति पर भी मुहर लगी।
 
तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन बाद दोपहर तिलियार लेक, रोहतक के कन्वेशन सेमिनार हाल में कोर गु्रप, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर तय छह कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा वैश्विक संगठन है, जिसमें हमें लगातार संगठनात्मक गतिविधियों और तंत्र की मजबूत की निरंतरता सुनिश्चित करनी है। उन्होंने बूथ स्तर पर तय सभी छह कार्यक्रमों को सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए बेहतर तरीके से अंजाम देना है। प्रत्येक बूथ को सशक्त करने की दिशा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए। इसमें नियमित तौर पर बूथों की ग्रेडिंग की जाएगी और जो बूथ कमजोर होगा, उसे योजनाबद्ध तरीके से मजबूत किया जाएगा। 
उन्होंने 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी विभाग एवं प्रकल्पों का गठन पूरा करने के निर्देश दिए तथा सोशल मीडिया के बढते महत्व को देखते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोडने के लिए योजना बनाने को कहा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि कार्यकर्ता के वोट से सरकार नहीं बनती, इसलिए हमें उन लोगों का भी ध्यान रखना है, जो कार्यकर्ता नहीं हैं; उन्होंने अच्छी सरकार अपनी सरकार, बुरी सरकार दूसरी सरकार का मंत्र देते हुए सुशासन की दिशा में आगे बढने का मंत्र दिया। देश में राष्ट्रीय सोच को विकसित करने के नजरिए से 9 अगस्त से 30 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और मशाल यात्रा निकालने की रणनीति तैयार की गई है, जबकि 14 अगस्त को देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम और 15 अगस्त को भाजपा शक्ति केंद्रों पर ध्वजारोहण करने की योजना को मंजूरी दी।
 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में बंसीलाल शासन के दौरान विकासात्मक रूख अपनाया गया था, जिसके बाद अब भाजपा की सरकार आगे बढ रही है। उन्होंने हरियाणा में जनकल्याणकारी नीतियों को बेहतर तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए भी पदाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री डा अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भ_ आदि मौजूद रहे। 
बाक्स
इसके बाद मोर्चा, प्रकोष्ठों की समीक्षात्मक बैठक लेते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ संयोजक अपने-अपने पदाधिकारियों को बूथ पर जोडते हुए बूथ को मजबूत बनाएं। उन्होंने भाजपा के छह बूथ कार्यक्रम के साथ-साथ प्रत्येक मोर्चा और प्रकोष्ठ साल में 5 कार्यक्रम अवश्य करेंगे और इन गतिविधियों की जानकारी जनता के साथ शेयर करें।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page