सी एम् ने किया ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का शिलान्यास

Font Size

रिजर्व में जीणोद्धार में 7.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी 

चंडीगढ़, 30 जुलाई :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में अपनी तरह का और उत्तर भारत का पहला स्वर्ण जंयती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का शिलान्यास किया और इस रिजर्व का जीणोद्धार लगभग 7.5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिजर्व पर एक कौशल विकास केन्द्र की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें स्थानीय गांव थाना और आस-पास के गांवों के युवाओं एवं स्वयं सहायता समुहों के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के साथ उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों को ब्रह्मसरोवर में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों एवं अन्य जीवों के बारे में मार्गदर्शन कर सकेंगे।  
 
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज जिला कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के गांव थाना में स्वर्ण जंयती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर में 3 विभिन्न प्रजातियों के छोटे कछुओं को भी छोड़ा। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और लाडवा के विधायक डॉ० पवन सैनी भी उपस्थित थे। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर का जीणोद्धार लगभग 100 एकड़ भूमि में किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह ब्रह्मसरोवर एक तीर्थ स्थान के रूप में विकसित हो, इसके लिए ग्रामवासी आगे आएं और इस ब्रह्मसरोवर का सरंक्षण करने में विभाग का सहयोग करें। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस ब्रह्मसरोवर के विकसित होने से ग्रामवासियों को भी आजीविका मिलेगी और उनका उत्थान होगा। वहीं इसके साथ-साथ यह गंाव मानचित्र पर भी उभरेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे वन व वन्य जीवों के सरंक्षण में अपना सहयोग दे ताकि वन्य प्राणियों का संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज स्वंय इस सरोवर में तीन विभिन्न प्रकार के कछुएं भी छोड़े है, जिससे वे जल की शुद्धता का भी कार्य करेंगे।
उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों के तहत गांव थाना मे स्थित लडकियों के 8वीं कक्षा तक के स्कूल को दसवीं तक अपग्रेड करने की घोषणा की। इसी प्रकार गांव में मुख्य मार्ग से सरोवर तक आने वाली सडक के मरम्मत के साथ-साथ गौशाला में चारा उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वे इस सरोवर को सरंक्षित बनाए रखें और विभाग का पूर्ण सहयोग करें ताकि इससे प्रकृति का भी भला होगा और देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी यहां वन्य जीवों को देखने का मौका मिलेगा। 
इससे पूर्व वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री सुनील गुलाटी ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 7.5 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें से 1 करोड़ रुपए की राशि आंवटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर को रिजर्व बनाने के लिए थाना गांव की पंचायत ने एक प्रस्ताव दिया था,जिसके तहत आज मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का शिलान्यास किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण किया और विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के एडीसी श्री अलोक वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री अमरेन्द्र सिंह तथा राज्य सरकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page