नीतीश ने मंत्रियों को बांटे विभाग

Font Size

आज 26 मंत्रियों ने ली शपथ 

मंगल पाण्डेय पटना से बाहर रहने के कारण नहीं ले सके शपथ 

पटना : बिहार में फिलहाल राजनीतिक स्थिरता बनने का आसार हैं. शनिवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने जेडीयू, भाजपा और एलजेपी के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस विस्तार के बाद शाम 7.30 बजे नीतीश कुमार ने नव  नियुक्त मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की और सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया.

 

 किस मंत्री को मिले कौन से विभाग  ? 

 

  1. सीएम नीतीश कुमार – गृह और कार्मिक, निगरानी विभाग

 

  1. डिप्टी सीएम सुशील मोदी – वित्त, वाणिज्य, वन और IT विभाग

 

  1. मंगल पांडेय- बीजेपी अध्यक्ष एवं MLC- स्वास्थ्य मंत्री

 

  1. नंद किशोर यादव – पटना साहिब से BJP विधायक- पथ निर्माण विभाग

 

  1. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह – बेगूसराय से JDU विधायक- जल संसाधन और योजना

 

  1. महेश्वर हजारी – कल्याणपुर से JDU विधायक- भवण निर्माण विभाग

 

  1. मंजू वर्मा – चेरिया बरियारपुर से JDU विधायक- समाज कल्याण

 

  1. कृष्ण नंदन वर्मा – घोसी से JDU विधायक- शिक्षा विभाग

 

  1. विनोद नारायण झा – बीजेपी MLC- पीएचईडी विभाग

 

  1. विजेंद्र यादव – लखीसराय से BJP विधायक- ऊर्जा, उत्पाद विभाग

 

  1. प्रेम कुमार – गया से BJP विधायक- कृषि विभाग

 

  1. श्रवण कुमार – JDU विधायक- संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास विभाग

 

  1. रामनारायण मंडल – बांका से BJP विधायक- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

 

  1. जय कुमार सिंह – दिनारा से JDU विधायक- उद्योग विभाग

 

  1. प्रमोद सिंह – पूर्वी चंपारण से BJP विधायक- पर्यटन विभाग

 

  1. शैलेश कुमार – जमालपुर से JDU विधायक- ग्रामीण कार्य विभाग

 

  1. सुरेश शर्मा – मुजफ्फरपुर से BJP विधायक- नगर विकास विभाग

 

  1. विजय कुमार सिन्हा – लखीसराय से BJP विधायक- श्रम संसांधन विभाग

 

  1. संतोष निराला – राजपुर से JDU विधायक- परिवहन विभाह

 

  1. 20. राणा रणधीर सिंह – मधुवन से BJP विधायक- सहकारिता विभाग

 

  1. 21. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद – सिकटा से JDU विधायक- अल्पसंख्यक और गन्ना विभाग

 

  1. 22. विनोद कुमार सिंह – प्राणपुर से BJP विधायक- खान एवं भूतत्व

 

  1. 23. मदन सहनी – गौराबौराम से JDU विधायक- खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग

 

  1. 4 कृष्ण कुमार ऋषि – बाबूबरही से JDU विधायक- कला एवं संस्कृति

 

  1. 25. कपिल देव कामत – पंचायती राज विभाग

 

  1. 26. दिनेश चंद्र यादव – सिमरी बख्तियारपुर से JDU विधायक- लघु सिचांई और आपदा प्रबंधन विभाग

 

  1. 27. रमेश ऋषिदेव – सिंघेश्वर से JDU विधायक- SC/ST विभाग

 

  1. 28. बृज किशोर बिंद – चैनपुर से BJP विधायक- पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग

 

  1. 29. पशुपति पारस – अलौली से LJP विधायक, रामविलास पासवान के भाई- पशुपालन विभाग

 

उल्लेखनीय है कि एम् एल ए की संख्या के अनुसार बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जबकि अभी 30 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और आरएलएसपी के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सम्भावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सम्भावना है कि शीघ्र ही  कैबिनेट का अगला विस्तार भी होगा. भाजपा के मंगल पाण्डेय आज पटना में नहीं होने के कारन शपथ नहीं ले सके .

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page