हत्या, लूट, डकैती, रेप और आगजनी के मामला का महापंचायत ने कराया फैसला

Font Size

: दोनों पक्षों में कराया समझौता 

: हरियाणा हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद हबीब की रही अहम भूमिका

: पंचायत में सौं से अधिक गांवों के चौधरी, सरपंच और प्रमुख लोग पहुंचे

: करीब 6 घंटे तक चली पंचायत में लिया फैंसला

: पंचायत के फैंसले से दोनो पक्ष राजी, जमानत के तौर पर दो-दो लाख रूपये जमा किया

: दोनो पक्षों की ओर से करीब 200 लोगों के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, रेप आदि के मामले दर्ज हैं

यूनुस अलवी

 
मेवात:  मेवात जिला के गांव कंसाली में करीब ढाई साल पहले गांव की ही लडकी से प्रेम विवाह करने पर हुआ विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। करीब सौ से अधिक गांवों के प्रमुख लोगों की करीब 6 घंटे तक नगीना के बडकली चौक पर हुई महापंचायत में दोनों पक्षों का फैंसला करा दिया गया। पंचायत के फैंसले को दोनो पक्षों ने भी अपनी सहमति दे दी। पंचातय का आयोजन हरियाणा हज कमेठी के सदस्य मोहम्मद हबीब ने किया जबकि पंचायत की अध्यक्ष्ता चौधरी मजीद दिहाना ने की जबकी पंचायत का फैंसला पूर्व सरपंच एंव मेवात विकास सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमर मोहम्मद पाडला ने सुनाया। पंचायत ने फैंसला सुनाने से पहले दोनो पक्षों की गौर से बातें सुनी उसके बाद दोनो पक्षों से फैंसला करने की सहमति मांगी।
 
दोनो पक्षों से सहमति लेने के बाद प्रमुख लोगों ने फैंसला सुनाने से पहले दोनो पक्षों से दो-दो लाख रूपये बतौर जमानत जमा कराऐ गये। बाद में पंचायत ने फैंसला सुनाया की लडका पक्ष पीडित लडकी के नाम आधा एकड यानि चार कनाल जमीन नाम कराऐगा तथा दोनो पक्षों की ओर से दर्जन करीब 6 मुकदमों को वापिस लिया जाऐगा। जब तक दोनो पक्षों के फैंसले की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक दोनो पक्षों की ओर से एक-एक एकड जमीन का एग्रीमेट पंचायत के पांच सदस्यों के नाम होगा। फैंसला सिरे चढ जाने के बाद जमीन का ऐग्रीमेंट वापिस कर दिया जाऐगा। पंचायत में यह भी फैंसला लिया गया कि जो भी पक्ष पंचायत के फैंसले से मुकरेगा उसके दो लाख रूपये जब्त होंगें और पूरी पंचायत के लोग दूसरे पक्ष के खिलाफ होगें।
 
  गौरतलब है कि गांव कंसाली की एक लडकी ने गांव के ही लडके के साथ कोर्ट मेरिज कर ली थी जिसे गांव के कुछ लोग पचा नहीं पाये, जिसकी वजह से लडकी पक्ष के सैंकडों लोगों ने लडका पक्ष के घरों में जमकर मारपिटाई, आगजनी, लूटखसौट की थी। जसकी वजह से लडका पक्ष के करीब 172 लोगों के खिलाफ लूट, डकेती, आगजनी आदि का मामला दर्ज कर करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पासा पलटा और लडकी अपने प्रेमी के चंगुल से छुट कर आ गई। लडकी ने लडका और कई लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। उसके कुछ दिन बाद लडकी के दो भाईयों की एक वाटर केंट में डालकर हत्या कर दी गई जिसका आरोप लडकी पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लगाते हुऐ करीब दस बारह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया। इस तरह दोनों पक्षों की ओर से करीब 6 मामले दर्ज हो गये।
  हरियाणा हज कमेठी के सदस्य और समाजसेवी मोहम्मद हबीब ने बताया कि मुकदमों की वजह से पूरा गांव बरबाद हो रहा था। उन्होने दोनो पक्षों से फैंसल की बात कर शुक्रवार को पंचायत बुलवाई जिसमें दोनो पक्षों की सहमति से फैसला हो गया। उन्होने बताया कि दोनो पक्षों का फैंसला होने की वजह से गांव कंसाली उजडने से बच सकेगा।
 
   इस मौके पर बसपा नेता जावेद अहमद, जिला पार्षद अय्यूब, शेरअली, मुमताज, उमर मोहम्मद, सरपंच नसीम सरपंच, सुबेदार सहित करीब सौ गावों के पंच, सरपंच, चौधरी और प्रमुख लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page