अपने ससुर लालू के पक्ष में खुल कर बोले दामाद चिरंजीव राव 

Font Size

कहा , नीतीश कुमार देश के सबसे बडे अवसरवादी नेता  

गुरुग्राम : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कहा कि निजी महत्वाकांक्षा के लिए 4 साल पहले भाजपा का साथ छोडने वाले नीतीश कुमार ने दोबारा से भाजपा से हाथ मिलाकर साबित कर दिया कि नीतीश देश के सबसे बडे अवसरवादी नेता हैं। जिनका कोई भी सिद्दांत नही है और उनमें न ही नैतिकता है। चिरंजीव राव ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को वोट किया था और नीतीश ने कहा था कि मैं मिट्टी में मिल जाउंगा पर भाजपा से हाथ नहीं मिलाउंगा । लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की जनता के साथ धौखा किया है। दूसरी तरफ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी राजद है जिसके चलते सरकार बनाने का मौका पहले राजद को मिलना चाहिए, लेकिन रातों रात नीतीश ने भाजपा से हाथ मिलाकर दोबारा सरकार बना ली यह सरासर लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

 

चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लालू प्रसाद यादव जी के साथ खडी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार स्वार्थी हैं, उन्होंने जो किया है वह सरासर गलत किया है । यदि भाजपा से हाथ मिलाना ही था तो फिर 4 साल पहले तोडा ही क्यों था। श्री यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाया था वो चाहते तो किसी ओर को भी मुख्यमंत्री बनवाया सकते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने अपने निजी स्वार्थ के लिए सभी को धौखा दिया है। चिरंजीव राव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते थे कि यदि बिहार में नीतीश मुख्यमंत्री बने तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे और आज वही भाजपा नीतीश कुमार को अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना रही है।

 

भाजपा व नीतीश कुमार द्वारा बिहार की जनता के साथ धौका किया जा रहा है। चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किसानों को विशेष पैकेज की भी घोषणा की हुई है जो कि आज नही दिया गया है, इसके बावजूद नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिला लिया है। तो फिर नीतीश कुमार जनता के शुभचिंतक कैसे हो सकते हैं। जिस भाजपा को बिहार के लोगों ने बुरी तरह से पराजित कर सत्ता से बाहर कर दिया था वही भाजपा अब बिहार में शासन करेगी। सत्ता सुख के लिए इतना बडा धोखा इतिहास में किसी ने नही किया। नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नही करेगी।

You cannot copy content of this page