मृत, सूखे और हानिकारक पेड़ों की जानकारी व्हट्स अप नंबर 8278276564 दें

Font Size

चंडीगढ़, 27 जुलाई :  हरियाणा के वन विभाग ने सामान्य जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सडक़ों के किनारों व अन्य स्थानों पर खड़े मृत, सूखे और हानिकारक पेड़ों, जिससे यातायात, संपत्ति का नुकसान या किसी के जीवन को खतरा हो सकता है, को तुरंत हटाने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया है और इसके लिए वन विभाग ने एक व्हट्स अप नंबर 8278276564 भी जारी किया है। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे पेड़ों के विस्तृत जानकारी व्हट्स अप नंबर 8278276564 पर सडक़, स्थान, जिले का नाम और फोटोग्राफ इत्यादि के साथ भेजी जा सकती है और इस बारे में पेड़ों को हटाने हेतु तुरंत कार्यवाही का प्रयास किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page