शौर्य चक्र विजेता कैप्टन उमंग की माँ की पीएम को चिठ्ठी

Font Size

सेवा में,
श्री नरेंद्र मोदी जी,
साउथ ब्लॉक , राइसिना हिल
नई दिल्ली 110011

मैं श्रीमती शिक्षा भारद्वाज मातृशक्ति “शौर्य चक्र विजेता” कैप्टन उमंग भारद्वाज  

पूरे देश की जनता की आवाज आप तक पहुँचाना चाहती हूं श्रीमान सीमांत आतंकवाद से लड़ते हुए भारत जैसे सहिष्णु व वीर राष्ट्र के लिए बड़े शर्म की बात है कि कायराना अन्दाज में उरी में जो हमला हुआ हैं उस हमले का मुँह तोड़ जवाब देने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंगों का आयोजन हो रहा हैं| और परिणाम ठन-ठन गोपाल| इससे पता चलता है हमारी सुरक्षा में कही ना कही कोई चूक हैं| देश का प्रत्येक नागरिक इस घटना से सरकार से सख्त नाराज हैं| क्यों नहीं पाकिस्तान को इसका उल्टा जवाब दिया जा रहा हैं| क्यों नहीं इस पर त्वरित कार्यवाही की जाती हैं|
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करवा कर क्या होना है पूरी दुनिया को पता है पाकिस्तान आतंकवाद का जन्मदाता ही नहीं बल्कि उसेस्पोर्ट करना व उसकी प्लानिंग करने में वह माहीर हैं| आतंकवाद में I.S.I का मुख्य हाथ हैं|
पाकिस्तान हमारी सेना के सिपाहियों पर सोते हुए हमला कर जाते है, कभी वे हमारे सैनिको के शव काट कर ले जाते हैं| तो क्या हम इतने कमजोर पड़ गए है कि उनको मुँह तोड़ जवाब भी नहीं दे सकते| पाकिस्तान आतंकवाद के नाम पर हमारे देश पर वार-पे-वार किए जा रहा है और सरकार ने सेना के हाथ बाँध रखे हैं| श्रीमान हम सैनिको को सोते हुए नहीं बल्कि युद्ध करते हुए मरते देखना चाहते हैं|
आप भूल गए पाकिस्तान जैसे मक्कार राष्ट्र ने जब-जब भारत की तरफ आंख उठाई है उसने मुँह की खाई हैं| सन 1965,1971 व 1999 की लड़ाई इसकी गवाह हैं| फिर आज भारत क्यों खिसियानी बिल्ली की तरह खंबे को नोचने पर मजबूर हैं| श्रीमान भारत की जनता शोक संतप्त है व सरकार के प्रति गुस्सा व आवेश हैं|
मोदीजी भारत की वैश्वक छवी बनाने में कामयाब रहे हैं| लेकिन जब तक आंख की किरकरी को बाहर नहीं निकालेंगे तब तक चैन वे अमन की कामना बेतुकी व बेमानी हैं| आज देश का खून खोल रहा है चौपाल से लेकर संसद तक केवल एक ही विचार बोल रहा है

” चढ़ जाओ दुश्मन की छाती पर लाशो के अम्बार लगादो घाटी पर 18 मरे है, बदले में 18 हजार को मार डालो”|
एक तरफ तो अमेरिका भारत के साथ दोस्ती करता है वही दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को हथियार देता हैं| क्या अमेरिका को पता नहीं कि पाकिस्तान उससे मिले सहयोग का फायदा किस प्रकार उठा रहा हैं| सभी देशो को अपने निजी स्वार्थो का परित्याग करना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो तृतीय विश्व युद्ध होकर रहेगा| मेरी गुजारिश है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ बहुत सख्त निर्णय लेने के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं है, केवल कमांडर स्तर पर जैसे को तैसा करने की छूट दे देनी चाहिए| पाकिस्तान रस्ते पर आ जाएगा, अगर त्वरित कार्यवाही होगी तो पाकिस्तान कुछ भी करने से पहले दस बार सोचेगा|
दूसरा इस पत्र के माध्यम से मैं शिक्षा भारद्वाज सरकार को चेता रही हूँ कि सरकार शहीदों के पारिवारिक कल्याणार्थ सरकार कंजूसी न करे| झारखण्ड सरकार ने शहीद की विधवा को 5 लाख रुपये देने की बात कही है इससे तो लगता है सरकार खेरात बाँट रही हैं| किसी भी रेप पीड़ित या प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व अन्य कोई दुर्घटना पीड़ित को सरकार 5 लाख रूपये संतावना के रूप में दे देती हैं| तो क्या हम यह समझे देश के बहुमूल्य खजाने की रक्षा करने वाला वो सैनिक जो देश हित में जान पर खेल गया उसकी जान की किमत केवल 5 लाख रुपए हैं|

सरकार शहीदों को इस तरह की झूठी श्रद्धांजलि देना बन्द करे| अगर सेना ने एक दिन के लिए अपने हथियार रख दिए तो इसका बहुत बड़ा खामियाजा देश को भुगतना पड़ेगा| आज देश के लिए शहीद की विधवा व उसके बच्चे आर्थिक संकट के चलते अपनी भावना व जज्बातो का दमन कर रहे हैं| क्या यह राष्ट्र का धर्म नहीं बनता ऐसे वीर योद्धाओ के आश्रितों को ताउम्र सर्वोच व्यवस्था सरकारी कोष से मिलनी चाहिए जैसे शहीद के आश्रितों को रहने के लिए मकान, बच्चो की परवरिश उनकी पढ़ाई लिखाई व शिक्षा प्राप्त कर लेने के पश्चात उनके लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था| क्योकि शहीद वह व्यक्ति होता है जो देश के हितार्थ अपनी जान पर खेल जाता हैं| देश के लिए शहादत देता हैं| शहीद की एक अलग पहचान होनी चाहिए|
मोदी जी आप देश को जिस राह पर ले जा रहे है वह पूरी दुनिया में एक मिसाल हैं| माननीयजी देश को आपकी चुप्पी समझ नहीं आ रही हैं| आपको आतंकवाद का मुँह तोड़ जवाब देने के लिए उसके घर में घुसकर जवाब देना होगा| क्यों हम बार-बार पाकिस्तान से युद्ध में जीते हुए इलाको को वापस लौटाने पर मजबूर हो जाते हैं| पाकिस्तान में हिम्मत है तो हमसे छीन कर दिखाए| अगर आप पाकिस्तान पर त्वरित कार्यवाही करेगे तो पूरे देश को आप पर नाज होगा व पूरी दुनिया आपके समक्ष नतमस्तक होने पर मजबूर हो जाएगी| क्योंकि देश की जनता को आपके अलावा कोई ऐसी शक्सियत दिखाई नहीं देती जो इस समस्या का समाधान कर सके|

आप तथा देश की शुभचिंतक

शिक्षा भारद्वाज

You cannot copy content of this page