स्कूल की तार फिक्सिंग से पहले ही शरारती तत्वों ने दीवार पर लगे एंगल तोड़े

Font Size
 
पुन्हाना:    ग्राम पंचायत बीसरु के राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय की चार दिवारी पर तार फैंसिग की जा रही है लेकिन कुछ शरार्ती तत्वों ने ऐंगलों को ही खराब कर दिया ताकि तार फैंसिग न हो सके। स्कूल के अध्यापक ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के लिये पुन्हाना थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव बीसरू निवासी तौसीफ खान ने बताया कि ऐसी हरकत कर कुछ असामाजिक तत्व स्कूल के माहोल को भी खराब करना चहाते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो चोरी करते हैं और तार फिक्सिंग से परेशानी होगी। उन्होने पुलिस से मांग की है कि ऐसे आरोपियों की पहचान कर तुरंत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाऐ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page