महेश शर्मा ने मोदी को महात्मा गाँधी बताया !

Font Size

नई दिल्ली :  मिडिया की खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने गुरूवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और महात्मा गांधी हैं जिन्होंने राष्ट्रपिता के रूप में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. यह बयान उन्होंने गांधीजी के नमक सत्याग्रह पर एक पुस्तक का लोकार्पण करते हुए दिया.

 

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज हमारे बीच सौभाग्य से हमारे प्रधानमंत्री के रूप में एक और गांधीजी हैं जो हमें प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं.  उन्होंने कहा कि नमक सत्याग्रह केवल एक मुठ्ठी नकम से जुड़ा नहीं था बल्कि इसने कई पीढियों को प्रेरित करने का काम किया.

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वादे के साथ शुरूआत की कि स्वतंत्रता की आभा देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगी. उनका सपना गांधीजी के सपनों को पूरा करना है. उनहोंने स्पष्ट किया कि संस्कृति मंत्रालय मानवता के लिये उनके इस सपने व विचार को फैलाने को प्रतिबद्ध है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page