जस्टिस गर्ग कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी

Font Size
 
जयपुर, 11 जुलाई। एसबीसी आरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों के लिए जस्टिस श्री एस.के. गर्ग की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को सौंप दी है। 
 
श्रीमती राजे को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष जस्टिस गर्ग एवं सदस्य श्री योगेश अटल एवं डॉ. राजीव सक्सेना ने यह रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार गुर्जरों सहित एसबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ देने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।
 
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अशोक जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जेसी महान्ति, समिति के सचिव श्री टी.पी. गुप्ता भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page