गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया बनी हरियाणा राज्य शतरंज महिला चैंपियन

Font Size

गुरुग्राम की खिलाडियों ने पहले चार स्थानों पर कब्ज़ा जमाया 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया 

स्तुति भानोट दूसरे , नव्या तायल तीसरे जबकि ईशवी अग्रवाल चौथे स्थान पर रही 

गुरुग्राम : सेक्टर 39 गुडगाँव स्थित जिला चैस एसोसिएशन के सेंटर में  दो दिवसीय छठी हरियाणा राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता जिला चैस एसोसिएशन गुडगाँव ने दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया.  इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम की खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले चार स्थानों पर कब्ज़ा कर राष्टीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया |

गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया ने पहला, स्तुति भानोट ने दूसरा, नव्या तायल ने तीसरा और ईशवी अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया | पांचवें स्थान पर फरीदाबाद की प्रियंवदा मुंजाल, छठे स्थान पर गुडगाँव की अद्विका सिंह, सातवें स्थान पर गुडगाँव की हिमाक्षी चौहान, आठवें पर प्रणीता तंवर, नौवें पर फरीदाबाद की हस्सी छिकारा और दसवें स्थान पर गुडगाँव की कृति लम्बा रहीं |

 

प्रथम चार खिलाडी 20 जुलाई से 29 जुलाई तक मैसूर में होने वाली 44 वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी | पांचवें स्थान पर फरीदाबाद की छठे स्थान पर गुरुग्राम की रहीं | मुख्य अतिथि के रूप में दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया |

 

उन्होंने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडियों का सारा खर्च दी हरियाणा चैस एसोसिएशन वहन करेगी | इस अवसर पर जिला चैस एसोसिएशन के प्रधान अनिल परनामी, संगठन सचिव राजपाल चौहान, कोषाध्यक्ष  सुषमा चौहान,  अजित कोटिया ,  गोविन्द शर्मा, रेवाड़ी से  संजय रस्तोगी समेत अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे | टूर्नामेंट डायरेक्टर चेतन चौहान और पियूष शर्मा ने निष्पक्ष रूप से प्रतियोगिता को सम्पूर्ण किया |

You cannot copy content of this page