20 वर्षीय युवक की चाकु से गोदकर हत्या

Font Size

फरीदाबाद : 20 वर्षीय युवक की चाकु से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक विजय डी जे पर काम करता था और घटना के दिन भी काम पर गया हुआ था। लेकिन सुब्ह उसकी मौत की खबर ही घर पर आई। विजय को किसने और क्यों मौत के घाट उतार दिया, इसके बारे में न तो पुलिस को अभी तक कुछ मालूम है और मृतक के परिजनों को। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

 यह वही युवक विजय है, जो सड़क पर मृत पड़ा है और पेट में चाकू लगने के निशान साफ दिखाई दे रहे है। एक जूता और कपड़े कुछ ही दूरी पर पड़े हुए है। इससे लगता है कि मरने से पहले विजय ने अपने बचाव  का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मृतक के चाचा का कहना है कि विजय डीजे पर काम करता था और रात को भी वहीं गया था। सुब्ह पुलिस का फोन आया कि विजय मृत है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। विजय के साथ यह किसने और क्यों किया, यह तो डीजे का मालिक ही बता सकता है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page