भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा: मंगत राम बागड़ी

Font Size

भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा: मंगत राम बागड़ी 2गुडग़ांव, 12 जून: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मंगत राम बागड़ी ने लोगों को भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पूरे विश्व में भारत को मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने देश के विकास को एक नई दिशा देने के साथ सामाजिक और वैश्विक क्रांति लाने का काम किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से जहां देश स्वच्छ हुआ है वहीं इस बेहतर फैसले का स्वागत विदेशों में भी हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना चलाकर गरीबों की रसोई को भी सुविधाजनक बनाने का काम किया है। इस योजना के तहत देशभर के आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे देश की करोड़ों की आबादी लाभान्वित हुई है। बागड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लेकर कालेधन पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया। आज इन्हीं जनकल्याणकारी नीतियों और फैसलों के कारण पूरा देश भाजपा और प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त कर रहा है।

 

बागड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा शासित प्रदेशों में भी जनता के हित में काम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मुंबई और हरियाणा आदि राज्यों में हो रहे विकास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण दे रहे हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के उन इलाकों में भी विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया है जो इलाके पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपेक्षा के शिकार रहे। पहली बार हरियाणा को ऐसा आदर्श मुख्यमंत्री मिला है जिन्होंने सभी बिरादरी के लोगों को एक साथ लेकर चलने के साथ सबका साथ सबका विकास के नारे को सफल बनाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन आवश्यक विकास कार्यों को लंबित रखा गया था उन्हें भी स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रों और विधानसभाओं को विकास के नाम पर समान राजस्व स्वीकार करने का काम किया है। यही कारण है कि हरियाणा के लोग भाजपा की नीतियों में विश्वास कर रहे हैं और सरकार को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है। बागड़ी ने कहा कि हम महासंपर्क अभियान के तहत लक्ष्मण विहार आदि इलाकों के लोगों के यहां संपर्क स्थापित कर भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों तथा जनता के हित में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताने का काम कर रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के इस महासंपर्क अभियान का सफल बनाने का पूरा प्रयास करें।

You cannot copy content of this page