भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटीं शीतल बागड़ी

Font Size

वार्ड 10 में किया महासंपर्क अभियान शुरु 

लोगों को सरकारी नीतियों के बारे में कर रहीं हैं जागरूक 

गुडग़ांव, 11 जून: भाजपा की केन्द्र सरकार के तीन साल की सफल विकास यात्रा पूरी होने व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को पूरा करने में सहयोग करने की जिम्मेदारी वार्ड 10 के निवर्तमान पार्षद मंगत राम बागड़ी की पुत्रबधू समाजसेविका शीतल बागड़ी को मिली है। शीतल बागड़ी ने गत शुक्रवार को इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शनिवार से महासंपर्क अभियान शुरु कर दिया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने में जुटीं शीतल बागड़ी ने कहा कि इस अभियान के तहत हम भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संदेश से अवगत कराने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में चल रही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बता रहे हैं।

शीतल बागड़ी ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने वह ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं जो अब तक किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकाल में नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने दो साल के कार्यकाल में ही कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी को बढ़ावा देने, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के साथ प्रदेश के अंतिम छोर के किसानों को भी सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने पशुधन संवर्धन की दिशा में सकारात्मक प्रयास करते हुए गौ संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित हो सका है। खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ इसे और बेहतर बनाने का काम किया है।

 

शीतल बागड़ी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य एक-एक दशक से लंबित पड़े हैं, उन कार्यों को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृत करने के साथ उन्हें शुरु कराया है। गुडग़ांव सहित अन्य स्थानों पर विश्वविद्यालय निर्माण, गुडग़ांव में फ्लाईओवरों, अंडरपॉसों आदि आवश्यक विकास कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार मेेंं वर्षों से लंबित पड़े थे। इन कार्यों को भाजपा की सरकार ने न केवल शुरु कराया बल्कि लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह के अथक प्रयास से गुडग़ांव सहित पूरे प्रदेश में फ्लाईओवरों और अंडरपॉसों तथा सडक़ों का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है।

शीतल बागड़ी ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत हम घ-घर जाकर जनता को यह बता रहे हैं कि केन्द्र और भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें देश के विकास को एक नई दिशा देने का काम कर रही हैं। हरियाणा में बुजुर्गों और असहायों की पेंशन में वृद्धि करने के साथ बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा अति महत्वपूर्ण अभियान शुरु किया गया। प्रदेश में बिजली और पानी की सप्लाई व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी है। शीतल बागड़ी ने लगातार दूसरे दिन लक्ष्मण विहार में घर-घर जाकर जनता, खासकर महिलाओं को भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने अभियान में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

 

You cannot copy content of this page