छेड़छाड़ करने वालों से निपटने के लिए विशेष स्कवैड : रामबिलास शर्मा

Font Size

पूरे प्रदेश में महिला शिक्षण संस्थाओं के आस-पास जिला स्तर पर होगा गठन 

 
चंडीगढ़ , 16 मई :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री  रामबिलास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में महिला शिक्षण संस्थाओं के आस-पास जिला स्तर पर विशेष स्कवैड गठित की जाएंगी और छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
श्री शर्मा आज यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी हरियाणा पुलिस के महानिदेशक से बात हुई जिसमें स्कूल व कालेजों में पढऩे वाली लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था बारे निर्देश दिए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला के गोठड़ा टप्पा स्कूल को दस जमा दो तक अपग्रेड करने की घोषणा की गई है और इसी माह अपग्रेड स्कूलों की सूची जारी कर दी जाएगी जिसमें गोठड़ा टप्पा स्कूल का नाम सबसे ऊपर होगा। 
 
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला हैल्प लाईन नं0 1091 जारी किया गया है ताकि किसी भी परेशानी में कोई भी महिला तुरन्त पुलिस को सूचित कर सके। उन्होंने बताया कि महिला हैल्पलाईन नंबर 1091 पर आई हुई सूचना को महिला पुलिस थाना के सम्बन्धित राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्वयं आवलोकन उपरान्त संवेदनशील मामलों बारे सम्बन्धित थानों के पर्यवेक्षण अधिकारियों को सूचित करने की जिम्मेदारी होगी। सूचना मिलने पर पर्यवेक्षण अधिकारी इन सूचनाओं पर तुरन्त कार्रवाई उपरान्त उनका निपटारा करवाएंगें।

You cannot copy content of this page