ओबीसी कोटे का केन्द्र में विभाजन की मांग

Font Size

सामाजिक न्याय मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

कुरुक्षेत्र: सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वाधान में श्री सैन धर्मशाला कुरूक्षेत्र में एक कार्यकर्ता सम्मेलन और गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामकिशन रायसिन ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने अपने संदेश में समाज के बुद्वीजीवियों और मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे नेताओं से कहा कि आज समाज राष्ट्रपिता ज्योतिबा फू ले, संविधान निर्माता डा0 बी0 आर0 अम्बेडकर, गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर आदि के पद चिन्हों पर चलकर मोर्चा जाति को जमात बनाने मेें कामयाब हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अति पिछड़े वर्ग की छोटी-छोटी जातियां जमात बन चुकी है। चलो गांव की ओर मिशन के द्वारा गांव के अन्तिम छोर के व्यक्ति को इक_ा कर अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए संघर्ष करने में सक्षम हो गया है। मोर्चा अति पिछड़े वर्ग को उनकी राजनैतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए प्रदेश में गांव के अन्तिम छोर के व्यक्ति को साथ लेकर चल रहा है।

श्री सैन ने सरकार से मांग की, कि केन्द्र में भी ओ बी सी कोटे का भी श्रेणी विभाजन हो। अति पिछड़े वर्ग को अनुसूचित जाति/जनजाति की तर्ज पर पंचायत राज/निकायों/ विधानसभा और लोकसभा में कानूनी रूप से कोटा मिले। नौकरियों में खाली पड़े बैकलॉग को तुरन्त भरा जाए। एडहॉक/डी सी रेट/एकल भर्तियों में 27 प्रतिशत कोटा दिया जाए।

उनके शब्दों में आज अति पिछड़ा वर्ग जाग चुका है, आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बनने वाली सरकार का भविष्य अति पिछड़ा वर्ग तय करेगा। श्री सैन ने आमजन से अपील की, कि हर व्यक्ति अपना फ र्ज समझकर इस मिशन को गांव-गांव, गली-गली पहुंचाए। इस मीटिंग में मुख्यत: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रामदिया प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, संगठन सलाहकार सुखबीर प्रजापति, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट राजबीर कश्यप, सैन धर्मशाला के प्रधान रतन सिंह सैन, अशोक धीमान, महेन्द्र जांगड़ा, कृष्ण कुमार प्रधान बारबर युनियन, जिला सह संयोजक राजू सैन, जिले सिंह पाल, बलबीर सिंह प्रजापति पूर्व वी. डी. ओ. नेता पिछड़ा वर्ग, जीता रामपाल, लालचन्द नम्बरदार, देवी दयाल सचिव, रतन सिंह प्रधान, जय सिंह सैन, रामफ ल सैन, सुखदेव, सुखाराम, ठाकुरदास, जय सिंह, महेन्द्र पाल आदि सम्मिलित रहे।

You cannot copy content of this page