Font Size
: हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ने कहा मेवात से 6 चेयरमैन और बोर्ड के सदस्य बनाए गए
: हरियाणा हज कमेटी में भारी धांधले बाजी की जानकारी मिली है, जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
: नूंह में कैंप ऑफिस और गुडगांव में हज हाउस बनाने को प्राथमिकता दी जायेगी
: नूंह और पुन्हाना पहुंचे हरियाणा हज कमेटी के नवनियुक्त चैयरमेन का ढोल नगाडों से स्वागत
यूनुस अलवी

स्पीकर ने उपरोक्त विचार सोमवार को नूंह में पत्रकारवार्ता के दौरान व्यक्त किये। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही बनाऐ हज कमेठी के चेयरमैन के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में वह बतौर मुख्यअतिथि भाग लेने आऐ हुऐ थे। इस मौके पर नवनियुक्त चैयरमेन औरंगजेब और विधान सभा स्पीकर कुवरपाल सिंह का मेवात पहुंने पर जोरदार स्वागत किया गया।
नूंह के बाद पुन्हाना खंड के गांव बीसरू निवासी एंव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब के हरियाणा हज कमेठी का चेयरमैन बनने के बाद पहली बार कस्बा पुन्हाना पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। औरंगजैब का पुन्हाना खंड के गांव पिनगवां, लाहाबास, शाहचौखा, भूरियाकी चांदनकी और कस्बा पुन्हाना में फूलमाला और ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया गया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ हरियाणा हज कमेठी के नवनियुक्त चेयरमैन औरंगजेब ने कहा कि हरियाणा हज कमेठी में भारी धांधले बाजी कि जानकारी मिली है। जांच लेने के साथ हीं वह इन सबकी जांच कराऐगें और दौषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाऐगी। उनका कहना है कि हाजियों कि खिदमत के लिये बिना शिफारिश के लोगों को साउदी अरब जाने का मौका दिया दिया जाता है बल्कि बार-बार कुछ ही कर्मचारी और अधिकारियों को साउदी अरब भेजा जाता रहा है वह इस परंपरा को समाप्त करेगें और हाजियों कि खिदमत में एक बार भी कर्मचारियों को भेजा जाऐगा जिससे दूसरे लोगों को भी हाजियों कि सेवा करने का मौका मिल सके। उन्होने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा हज यात्रा पर मेवात से ही हाजी जाते हैं, जिनमें अधिक्तर बुजुर्ग होते हैं। यहां के हाजियों को कोई पेरशानी ना हो इसके लिये नूंह में ही कैंप ऑफिस बनाया जाऐगा। उनका कहना है पिछली सरकारों ने हाजियों के ठेरने के लिये कोई इंतजाम नहीं किये इस लिये जल्द ही गुडगांव में हरियाणा हज हाउस बनाया जाऐगा। हरियाणा से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को कोई पेरशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाऐगा। मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री से बात कर हरियाणा के हाजियों का कोटा बढाने पर काम किया जाऐगा।
इस मौके पर गोसेवा आयोग के चैयरमेन भानी राम मंगला, दिवान चंद यादव प्रभारी मेवात, सुरेंद्र सिंह आर्य जिला अध्यक्ष, कवंर संजय सिंह, राजकुमार, नरेद्र पटेल, ज्ञानचंद गोयल,बीरपाल युवा जिला अध्यक्ष, योगेश तंवर, जाहिद हुसैन, जुबेर खान, मोलाना अब्बास सदस्य हज कमेठी, साबिर सरपंच मालब, इरशाद ब्लोक समिति सदस्य, महेश सरपंच, डाक्टर सुरेश बघेल, कुलदीप आर्य, किशोर, डाक्टर सुभाष, कमल सैनी, डाक्टर ओमबीर, टिपरचंद, उत्तमचंद, जसवंत गोयल, नरदेव आर्य, नरेंद्र शर्मा, मोलवी सुबेर सदस्य हज कमेठी, अय्यूब पार्षद सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।